ओडिशा को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की होगी शुरुआत

Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ओडिशा के यात्रियों के लिए सफर को और सुविधाजनक बनाने जा रहा है। रेलवे अब राज्य से गुजरने वाली 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इससे न केवल ओडिशा में इन ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती और आधुनिक सुविधाओं से लैस रेल सेवा भी मिलेगी।

ओडिशा में बढ़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस की संख्या
01 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

ओडिशा में बढ़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस की संख्या

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के मुताबिक, फिलहाल ओडिशा से होकर सिर्फ एक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही है। 6 नई ट्रेनों के जुड़ने के बाद राज्य से गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी।

किन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
02 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

किन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

बरहामपुर, बालूगांव, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर-केंदुझर रोड, भद्रक और बालासोर शामिल हैं।

इन रूट्स पर चलेंगी 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस
03 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

इन रूट्स पर चलेंगी 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे के अनुसार, नई ट्रेनें तांबरम-सांतरागाछी, तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी, बेंगलुरु-अलीपुरद्वार, नागरकोइल-न्यू जलपाईगुड़ी, बेंगलुरु-राधिकापुर और बेंगलुरु-बालुरघाट रूट पर संचालित होंगी।

आधुनिक कोच और बेहतर सुविधाओं से लैस ट्रेनें
04 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

आधुनिक कोच और बेहतर सुविधाओं से लैस ट्रेनें

अमृत भारत एक्सप्रेस में आधुनिक LHB नॉन-एसी स्लीपर कोच लगाए गए हैं। इनमें बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, आरामदायक इंटीरियर और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्नत ऑनबोर्ड सुविधाएं दी गई हैं।

किफायती किराया मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा
05 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

किफायती किराया, मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो कम खर्च में बेहतर सफर चाहते हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया किफायती रखा गया है, जिससे मध्यम वर्ग के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

17 और 18 जनवरी को होगा शुभारंभ
06 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

17 और 18 जनवरी को होगा शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को इन 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान रेलवे दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को भी देश को समर्पित करेगा।

क्षेत्रीय विकास पर जोर
07 / 07
Image Credit : PTI/Ministry of Railway

क्षेत्रीय विकास पर जोर

ईस्ट कोस्ट रेलवे का कहना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी, बल्कि ऊर्जा-कुशल तकनीक के जरिए पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited