जिम कॉर्बेट सहित देश के इन बड़े नेशनल पार्कों के पुराने नाम क्या थे
देश में कई बड़े-बड़े नेशनल पार्क हैं, जिनमें जंगली जानवरों, पक्षियों और वनस्पति को संरक्षण मिलता है। देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचते हैं। बीते कुछ दशकों में कई राष्ट्रीय उद्यानों के नाम बदले गए हैं। ये बदलाव सिर्फ नामों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि देश के राजनीतिक इतिहास, सांस्कृतिक पहचान, संरक्षण नीतियों और औपनिवेशिक विरासत के पुनर्मूल्यांकन को भी दर्शाते हैं। हालांकि, इन उद्यानों की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव हमेशा वही रहे, लेकिन नाम परिवर्तन स्थानीय विरासत, ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और आदिवासी महत्व को सम्मान देने की कोशिशों का हिस्सा रहे। कुछ राष्ट्रीय उद्यानों के नाम तो एक से अधिक बार बदले गए। चलिए जानते हैं देश के कुछ प्रमुख नेशनल पार्कों के बारे में, जिनके नाम बदले गए हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तो आप भी गए होंगे या घूमने का प्लान बना रहे होंगे। यह भी आप जानते ही हैं कि इस नेशनल पार्क का नाम मशहूर अंग्रेज शिकारी और संरक्षणवादी जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया है। जिम कॉर्बेट ने यहां नरभक्षी बाघ को मारकर यहां के लोगों की जान बचाई थी। यह पार्क आज बाघों और अन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आवास है।
जिम कॉर्बेट पार्क का नाम पहले क्या था
साल 1936 में जब इस जंगली क्षेत्र को पहली बार नेशनल पार्क घोषित किया गया, तब इसका नाम हैली नेशनल पार्क रखा गया था। देश के आजाद होने के बाद 1954-55 में कुछ समय के लिए इसका नाम रामगंगा नेशनल पार्क भी रखा गया, क्योंकि इस जंगल के बीच से रामगंगा नदी निकलती है।
केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान
केवलादेवा नेशनल पार्क का नाम इस जंगल के अंतर केवलादेव (भगवान शिव) के मंदिर से लिया गया है। हर साल सर्दियों के महीनों में हजारों प्रवासी पक्षी यहां प्रवास करने आते हैं। देश और दुनियाभर से पर्यटक यहां पक्षियों की रंग-बिरंगी प्रजातियों को देखने आते हैं। आज यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
केवलादेव नेशनल पार्क का नाम पहले क्या था
इस नेशनल पार्क को पहले भरतपुर बर्ड सेंक्चुरी कहा जाता था और आज भी बहुत से लोग इस पार्क को इसी नाम से जानते हैं। बर्ड वॉचर्स के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं है।
माउंट मणिपुर नेशनल पार्क, अंडमान और निकोबार
जी हां, माउंट मणिपुर नेशनल पार्क मणिपुर नहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में है। मणिपुर के उन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर इस नेशनल पार्क का नाम रखा गया है, जिन्हें अंग्रेजों ने यहां कैद किया था।
माउंट मणिपुर नेशनल पार्क का नाम पहले क्या था
पहले इस पार्क को माउंट हैरियट नेशनल पार्क कहा जाता था। साल 2021 में ही इसका नाम बदलकर माउंट मणिपुर रखा गया। यह पार्क सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य नहीं, इतिहास भी समेटे हुए है।
माधव नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश
माधव नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच ज्यादा फेमस नहीं है। पूर्व में इसे शिवपुरी नेशनल पार्क कहा जाता था। शायद आपको पता नहीं होगा कि इस पार्क को नया नाम ग्वालियर के महाराजा माधो राव सिंधिया के नाम पर रखा गया है।
ओरंग नेशनल पार्क, असम
असम में मौजूद यह देश के सबसे अच्छे नेशनल पार्कों में से एक है। इस नेशनल पार्क में आप एक सींग वाले गेंडा को देख सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे फैला यह नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है।
ओरंग नेशनल पार्क का पुराना नाम क्या था
ओरंग नेशनल पार्क को पूर्व में आधिकारिक नाम राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क था। लेकिन स्थानीय लोगों को यह नाम कुछ ज्यादा ही राजनीतिक लगा। लोगों के विरोध के बाद इसका नाम बदलकर ओरंग नेशनल पार्क किया गया।
दिल को सुकून चाहिए तो देख लें मोनालिसा की ये फोटोज
Feb 13, 2026
ये हैं भारतीय सिनेमा की 10 सबसे महंगी मूवीज
Feb 13, 2026
14 फरवरी को रिस्क लेने से बचें ये 5 राशियां, भारी नुकसान का हो सकता है सामना
वैलेंटाइन डे पर बेंगलुरु में घूमने की सबसे रोमांटिक जगहें, कपल्स के लिए बेस्ट स्पॉट
यूं ही नहीं 50 की उम्र में 35 सी हसीन लगती चित्रांगदा सिंह, रोज पीती हैं ये कड़वा जूस
वैलेंटाइन डे से पहले ही Loved Ones को फील करवाएं एक्स्ट्रा स्पेशल, देखें 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के फोटो, स्टेटस Wishes Images
क्यों किसी भी मिसाइल के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबाना है मुश्किल? द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से बना है रिकॉर्ड
kal ka Match kaun Jeeta(13 February,2026),T20 World Cup 2026, ZIM vs AUS, UAE vs CAN, USA vs NED: जिंबाब्वे, यूएई और अमेरिका ने जीते अपने मुकाबले, जानिए कैसा रहा तीनों मैच का हाल
USA vs NED, T20 World Cup 2026: अमेरिका ने नीदरलैंड को पटखनी देकर दर्ज की टी20 विश्व कप में पहली जीत, बल्लेबाजी में साईतेजा और गेंदबाजी में हरमीत चमके
बागेश्वरधाम में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन, एक-दूजे के होंगे 300 जोड़े; हल्दी रस्म में रंगे CM-धीरेंद्र शास्त्री
मुर्शिदाबाद हिंसा मामला: UAPA लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने NIA को घेरा, सीलबंद रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
नगालैंड के चुमौकेदिमा में क्यों हुई झड़प? 26 लोग घायल, भीड़ ने घरों में लगाई आग; पुलिसकर्मी तैनात
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited