भारत की किस जगह को मूनलैंड कहते हैं?

भारत की एक अनोखी जगह है, जिसकी भू-आकृति बिल्कुल चांद जैसी दिखती है। जिसके कारण यह ‘मूनलैंड’ के नाम से फेमस है। यहां की पीली-भूरी पहाड़ियां, बंजर घाटियां और अद्भुत प्राकृतिक नजारे बिल्कुल चांद वाली फीलिंग दिलाते हैं। आइए जानते हैं कि भारत में कहां पर है यह मूनलैंड।

भारत में चांद जैसी जगह
01 / 07
Image Credit : Istock

​भारत में चांद जैसी जगह​

भारत में एक जगह ऐसी है जो बिल्कुल चांद जैसी नजर आती है। यहां पर जमीन की सतह बिल्कुल चंद्रमा जैसी है। यहां पर पहुंचकर आपको बिल्कुल चांद वाली फीलिंग आएगी। भारत की यह जगह मूनलैंड के नाम से भी फेमस है। आइए जानते हैं कि ये जगह कौन सी है।

लामायुरु कहलाता है मूनलैंड
02 / 07
Image Credit : Istock

​लामायुरु कहलाता है मूनलैंड​

भारत में लामायुरु गांव को मूनलैंड भी कहा जाता है। इस गांव की जमीन हूबहू चांद जैसी दिखाई देती है। यहां पर मिट्टी पीले व भूरे रंग की है। इस गांव में पहाड़ियों पर बने पैटर्न और चट्टानी संरचनाएं बिल्कुल चंद्रमा की सतह जैसी ही लगती है। जिसकी वजह से लामायुरु को लद्दाख का मूनलैंड भी कहते हैं।

कहां है मूनलैंड
03 / 07
Image Credit : Istock

​कहां है मूनलैंड​

लामायुरु गांव लद्दाख में स्थित है। यह गांव लेह से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर नमी बहुत कम है। यहां पर हरियाली भी बिल्कुल न के बराबर है। अधिकांश हिस्सों पर रेतीले ढलान पत्थर और गहरे दर्रे ही नजर आते हैं।

लामायुरु का शांत वातावरण
04 / 07
Image Credit : Istock

​लामायुरु का शांत वातावरण​

लामायुरु अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पर लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं होती है। लेकिन यह जगह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

लामायुरु की मॉनेस्ट्री
05 / 07
Image Credit : Istock

​लामायुरु की मॉनेस्ट्री​

लामायुरु गांव में आपको मॉनेस्ट्री यानी मठ भी देखने को मिल जाएगा। यह मठ गांव की सबसे ऊंची जगह पर बना हुआ है। यहां की पीली-भूरी रंग के पहाड़ सूर्य की रोशनी में काफी खूबसूरत नजर आते हैं।

लामायुरु में बहा करती थी झील
06 / 07
Image Credit : Istock

​लामायुरु में बहा करती थी झील​

माना जाता है कि लामायुरु में लगभग 35-40 साल पहले एक बड़ी झील बहती थी। लेकिन धीरे-धीरे इसका पानी सूख गया और झील की चिकनी मिट्टी यही रह गई। साल बीतने के साथ ही इसमें दरार पड़ने लगी। जिसकी वजह से इस गांव की जमीन चांद जैसी दिखने लगी।

लामायुरु का युरु कबग्यात फेस्टिवल
07 / 07
Image Credit : Istock

​लामायुरु का युरु कबग्यात फेस्टिवल​

इस गांव में हर साल युरु कबग्यात नाम का एनुअल फेस्टिवल भी होता है। जिसमें लामाओं द्वारा मास्क डांस भी किया जाता है। इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited