549 ट्रेनों ने पकड़ी हाई रफ्तार, सफर में सीधे बचेगा एक घंटा
भारतीय रेलवे ने बताया कि 549 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई है। इससे 5 मिनट से लेकर 60 मिनट से अधिक तक यात्रा समय घटेगा और टाइमटेबल और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। आइये जानते हैं किन रूटों पर कितनी ट्रेनों की स्पीड में इजाफा किया गया है।
इन 549 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी
भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि उसने समय की पाबंदी में सुधार और यात्रा के समय को कम करने के लिए ट्रेनों की समय सारिणी 2026 के तहत कुल 549 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी है। रेल मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 376 ट्रेनों की गति 5 से 15 मिनट तक, 105 ट्रेनों की गति 16 से 30 मिनट तक, 48 ट्रेनों की गति 31 से 59 मिनट तक और 20 ट्रेनों की गति 60 मिनट या उससे अधिक बढ़ा दी गई।
दक्षिण पश्चिम रेलवे बढ़ाई स्पीड
मंत्रालय के मुताबिक, रफ्तार को बढ़ाने में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने इसमें प्रमुख योगदान दिया, जिन ट्रेनों की गति बढ़ाई गई उनमें 66 ट्रेनों की गति 5-15 मिनट, 29 ट्रेनों की गति 16-30 मिनट, 12 ट्रेनों की गति 31-59 मिनट और 10 ट्रेनों की गति 60 मिनट या उससे अधिक का सुधार किया है।
इन ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार
मध्य रेलवे ने 13 ट्रेनों की गति में 5–15 मिनट, 13 ट्रेनों में 16–30 मिनट और 4 ट्रेनों में 31–59 मिनट का सुधार किया। पूर्व तटीय रेलवे ने 2 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 1 ट्रेन की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। पूर्व मध्य रेलवे ने 7 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट, 2 ट्रेनों की 16–30 मिनट, 2 ट्रेनों की 31–59 मिनट और 1 ट्रेन की गति में 60 मिनट या उससे अधिक का सुधार किया। वहीं, पूर्व रेलवे ने भी 29 ट्रेनों की गति में 5–15 मिनट और 3 ट्रेनों में 16–30 मिनट की वृद्धि की।
इन गाड़ियों का यात्रा समय
उत्तर मध्य रेलवे ने 1 ट्रेन की गति में 5–15 मिनट का सुधार किया। पूर्वोत्तर रेलवे ने 9 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 3 ट्रेनों की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 20 ट्रेनों की गति में 5–15 मिनट, 10 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 3 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 3 ट्रेनों में 60 मिनट या उससे अधिक का सुधार किया। उत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 2 ट्रेनों की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनों की गति को 5–15 मिनट, 14 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 7 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 1 ट्रेन की गति को 60 मिनट से अधिक बढ़ाया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी रेलवे का बड़ा प्लान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 9 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 2 ट्रेनों की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। दक्षिण रेलवे ने 53 ट्रेनों की गति में 5–15 मिनट, 10 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 9 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 3 ट्रेनों में 60 मिनट से अधिक का सुधार किया। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट, 1 ट्रेन की गति 16–30 मिनट और 1 ट्रेन की गति 31–59 मिनट बढ़ाई। पश्चिम रेलवे ने 53 ट्रेनों की गति को 5–15 मिनट, 15 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 10 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 2 ट्रेनों की गति को 60 मिनट या उससे अधिक बढ़ाया।
रेल सेवाएं हो रहीं बेहतर
मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर, ट्रेनों की समय सारणी 2026, यात्रा के समय और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे के मजबूत इरादे को दिखाती है। सभी जोन में 549 ट्रेनों की गति बढ़ाने की इस पहल से समयपालन, परिचालन दक्षता और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश भर में तेज और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाएं सुनिश्चित होंगी।
ज्यादा देर पानी में रहने पर क्यों सिकुड़ जाती हैं हमारी उंगलियां, वजह जान लें आज
धनवर्षा के लिए तैयार हो जाएं इन 6 राशियों के लोग, मकर में बन गया बेहद शुभ राजयोग
फाइटर जेट पायलट बनने के लिए कौन सी परीक्षा होती है, जानें कितनी मिलती है सैलरी
इस देश में भारतीय तेल कंपनियों के हाथ लगा बड़ा खजाना, IOC और BPCL ने खोजा नया ऑयल ब्लॉक
2 बार जिम और 8 अंडे, यूं ही नहीं कोई बन जाता रॉकी भाई, जानें क्या खाते हैं यश
I-PAC vs ED : ईडी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को जारी किया नोटिस, 2 हफ्ते में जवाब मांगा
Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : कौन-सी कार ज्यादा दमदार, जानें दोनों में क्या है अंतर
नौबस्ता तक चलने वाली है मेट्रो, 90 की रफ्तार से पहुंच जाएंगे कानपुर सेंट्रल; ऑटो से कम लगेगा किराया!
Video: सड़कों पर टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल तो आसमान में जगुआर का जलवा... Army Day Parade में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की ताकत
ज्यादा देर पानी में रहने पर क्यों सिकुड़ जाती हैं हमारी उंगलियां, वजह जान लें आज
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited