महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालु प्रयागराज में उमड़ रहे हैं। हर कोई के भीतर आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में की एलेना ने बताया कि महाकुंभ में शामिल होना हमारा सपना था और हम भारत के प्रति बहुत आभारी हैं। मैं महादेव की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे आज यहां आने का मौका दिया। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है।
एक विदेशी पर्यटक तो प्रयागराज की सुंदरता देख मोहित हो गए। उन्होंने कहा कि हम एक समूह के रूप में इस खूबसूरत जगह पर हैं और यह एक अद्भुत एहसास है।
महाकुंभ मेले में शामिल हुए विदेशी पर्यटक भी यहां की व्यवस्था को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। जर्मनी से आई एक पर्यटक ने कहा कि मुझे भारत बहुत पसंद है, यह बहुत अच्छा है।
मॉस्को की वेलेरिया ने महाकुंभ मेले को अद्भुत बताया और कहा कि हमने यहां काफी लंबी यात्रा की। हम दो दिन तक रुकेंगे और इस अद्भुत उत्सव को देखने के लिए हम बहुत आभारी हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें अपने पिता परमपूज्य भगवान शिव के पास आने के लिए बहुत लंबा सफर तय करना पड़ा है।