Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने दिखाए तेवर, गरज-चमक संग बारिश करेगी तरबतर; 24 घंटे IMD का अलर्ट

Delhi NCR Mausam (17-18 February 2026) उत्तर भारत 18 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ ​सक्रिय हो गया है, जिसके असर से 2 दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बौछारें गिरेंगी और मौसम का मिजाज बदल जाएगा, जिससे थोड़ा तापमान गिर सकता है।

Authored by: Pushpendra KumarUpdated Feb 18 2026, 01:31 IST
D​दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट​01 / 07

D​दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट​

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे सर्दी का असर कम हो रहा है। पिछले कई दिनों से सुबह से निकल रही धूप से दिन काफी राहत रही। लेकिन, आज मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 फरवरी से समूचे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के आने से बादलों की आवाजाही जारी होगी। रात से ही बादलों ने डेरा डाल लिया है और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे पूरे एनसीआर में पॉल्यूशन का लेवल कम होगा।

​दिल्ली में सर्दी कब जाएगी​Image Credit : Istock02 / 07

​दिल्ली में सर्दी कब जाएगी​

दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 2 दिन तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगीऔर दिन में हल्की हवाओं के साथ सर्द का एहसास होगा। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से सर्दी का स्तर और कम हो जाएगा और गर्मी एंट्री ले सकती है।

​दिल्ली में तापमान कितना है​Image Credit : Istock03 / 07

​दिल्ली में तापमान कितना है​

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे दिन काफी गर्म और रात एवं सुबह सर्द रहेंगे। हालांकि, अभी सर्दी से बचाव की जरूरत है। लिहाजा, सुबह और शाम घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़ों का सहारा लें।

​दिल्ली में कितना प्रदूषण​Image Credit : Istock04 / 07

​दिल्ली में कितना प्रदूषण​

फिलहाल, दिनभर हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी से प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट देखी जा रही है, जिससे लोगों ने हल्की राहत महसूस की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, हवा की क्वालिटी (एक्यूआई) 200 के आसपास है, जो खराब श्रेणी में आती है।

​कितना प्रदूषण अच्छा-खराब​Image Credit : Istock05 / 07

​कितना प्रदूषण अच्छा-खराब​

सीपीसीबी के मुताबिक, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं अगले 10 दिनों में मौसम साफ और हवाओं की गति बढ़ने से पॉल्यूशन खतरनाक श्रेणी से नीचे आ सकता है।

​उत्तर भारत में आएगा पश्चिमी विक्षोभ​Image Credit : Istock06 / 07

​उत्तर भारत में आएगा पश्चिमी विक्षोभ​

मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर एक्टिव हुआ, जिसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों समेत पूरे उत्तर भारत में है, जिससे बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। इस विक्षोभ का असर उसके दूसरे दिन उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ेगा, जिसमें दिल्ली शामिल है।

​दिल्ली में कब होगी बारिश​Image Credit : Istock07 / 07

​दिल्ली में कब होगी बारिश​

आईएमडी ने बताया कि 19 फरवरी यानी गुरुवार तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों पर काले घने बादल छाए नजर आएंगे और आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बौछारे पड़ेंगी। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। ये मौसमी गतिविधियां नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी दर्ज की जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!