दिल्ली का सबसे पहला रेलवे स्टेशन, समेटे है सालों का इतिहास

भारत में सबसे पहले ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को चलाई गई थी। यह ट्रेन मुंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच दौड़ी थी। भारत का पहला रेलवे स्टेशन मुंबई का बोरीबंदर था। जहां पर अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली का पहला रेलवे स्टेशन कौन -सा है?

दिल्ली का पहला रेलवे स्टेशन
01 / 07
Image Credit : Istock

​दिल्ली का पहला रेलवे स्टेशन​

दिल्ली का पहला रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली स्टेशन है। जिसे दिल्ली जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत ईस्ट इंडियन रेलवे के हिस्से के तौर पर हुई थी।

दिल्ली जंक्शन कब बना
02 / 07
Image Credit : Istock

दिल्ली जंक्शन कब बना

दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन का निर्माण ब्रिटिशकाल में हुआ था। इसकी स्थापना वर्ष 1864 में की गई थी। इस स्टेशन को लाल किले के पास बनाया गया था।

क्यों बनाया गया दिल्ली जंक्शन स्टेशन
03 / 07
Image Credit : Istock

​क्यों बनाया गया दिल्ली जंक्शन स्टेशन​

ब्रिटिशकाल में दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल कोलकाता समेत दूसरे व्यापारिक केंद्रों से शहर को जोड़ने के लिए किया जाता था। यहां से सैनिकों और सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जाता था। यह स्टेशन अंग्रेजों के लिए बहुत जरूरी था।

किले की शैली में बना पुरानी दिल्ली स्टेशन
04 / 07
Image Credit : Istock

​किले की शैली में बना पुरानी दिल्ली स्टेशन​

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का निर्माण ब्रिटिशकाल के एक किले की शैली में किया गया। समय के साथ इस रेलवे स्टेशन में नए प्लेटफॉर्म जोड़े गए। साथ ही सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी काम किया गया। हालांकि इन बदलावों के बावजूद इसके पुराने हिस्सों को पहले जैसा ही रखा गया।

दिल्ली का मुख्य टर्मिनल था दिल्ली जंक्शन
05 / 07
Image Credit : Istock

दिल्ली का मुख्य टर्मिनल था दिल्ली जंक्शन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बनने से पहले यह स्टेशन दिल्ली का मुख्य टर्मिनल हुआ करता था। दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनों का स्टॉप यहां हुआ करता था।

क्यों बना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
06 / 07
Image Credit : Istock

​क्यों बना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन​

पुरानी दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए नई दिल्ली स्टेशन को बनाया गया। जिसका निर्माण 1926 में किया गया था। जहां आज 16 प्लेटफॉर्म बने हुए हैं।

भारत के सबसे बिजी स्टेशन में शामिल
07 / 07
Image Credit : Istock

​भारत के सबसे बिजी स्टेशन में शामिल​

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन इतना पुराना होने के बावजूद आज भी यह देश के सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां से रोजाना 250 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited