सुहाने सफर के साथ मंजिल होगी आसान, भोपाल में चलने वाली है मेट्रो; 2 रूट 28 स्टेशन तक 27 AC ट्रेनें कराएंगी यात्रा
Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो में सफर की लालसा लिए बैठे शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। साल 2027 तक मेट्रो के 2 रूटों पर मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। हालांकि, जुलाई 2025 में 8 स्टेशनों (सुभाष नगर से एम्स) तक चालू करने की योजना बना रहे हैं। भविष्य में शहर के 6 रूटों पर मेट्रो का संचालन करने का प्लान है। आइये जानते हैं मेट्रो से शहर के कौन से हिस्से जुड़ेंगे और स्टेशनों के नाम क्या होंगे?

भोपाल मेट्रो कब चलेगी
मध्य प्रदेश की राजधानी में लोकल यात्रा को लेकर दुश्वारियां कुछ समय में खत्म होने वाली हैं। शहरवासियों को जल्द से जल्द मेट्रो की सवारी का लाभ मिलेगा। मेट्रो के पहले फेज में शहर को दो लाइनों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। डिपो और एम्स भोपाल के बीच ट्रायल रन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। साल 2025 के जुलाई तक भोपाल मेट्रो का व्यवसायिक संचालन शुरू हो जाएगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited) ने कहा है कि 2025 तक 8 स्टेशनों (सुभाष नगर से एम्स) तक चालू करने की योजना बना रहे हैं। जिसकी लंबाई 7 किलोमीटर है। MPMRCL 6 लाइनों पर मेट्रो का प्लान है, जो अगले कुछ सालों में पूरा होगा।

एम्स-सुभाष नगर कॉरिडोर
MPMRCL फिलहाल ऑरेंज और पर्पल लाइन का निर्माण कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं साल 2027 तक ये दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। पहले इसको 2022 तक पूरा करने का प्लान था। जानकारी के मुताबिक, एम्स से सुभाष नगर के बीच पहले चरण में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। हबीबगंज रेल ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने से, जो मेट्रो रेल को एम्स भोपाल से कनेक्ट करेगा। लिहाजा, इसी रूट पर पहले मेट्रो चलेगी। इस रूट पर 8 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। मेट्रो के पहले चरण के लिए 27 ट्रेनों का ऑर्डर दिया गया था। भोपाल में कुल 30.9 किलोमीटर रूट पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा। मेट्रो की पहली लाइन एम्स से करोंद के बीच होगी। इस 16.74 किलोमीटर के रूट का 13.35 किमी. का हिस्सा एलिवेटेड और 3.39 किलोमीटर अंडर ग्राउंड होगा। उधर, दूसरा रूट रत्नागिरी से भदभदा तक होगा।

2 रूट पर होंगे 28 स्टेशन
भोपाल मेट्रो को 2016 में राज्य सरकार की सैद्धांतिक मजूरी मिली थी। 2018 में कार्य शुरू होना था, लेकिन यह 2019 में शुरू हो तका। अब इसके पहले कॉरिडोर पर 2027 तक मेट्रो ट्रेन संचालित करने का लक्ष्य है। इस परियोजना के लिए 6941 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भोपाल मेट्रो निर्माणधीन एक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) है। पहले चरण के तहत 2 लाइनों में 28 स्टेशनों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि चार अन्य लाइनें प्रस्तावित हैं। इसके निर्माण की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड (MPMRCL) इस परियोजना की प्रभारी है।

भोपाल मेट्रो की कितनी लाइन हैं (Bhopal Metro Line)
भोपाल मेट्रो के लिए 6 कॉरिडोर विकसित किये जाएंगे, जिसमें पहले फेज में ऑरेंज लाइन और पर्पल लाइन का कार्य जारी है। आगामी सालों में भोपाल मेट्रो ग्रीन लाइन, भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन, भोपाल मेट्रो येलो लाइन और भोपाल मेट्रो ब्राउन लाइन का कार्य भी शुरू होगा, जिससे शहर के लोगों को चारों ओर जाने में काफी सहूलियत होगी। भोपाल मेट्रो ऑरेंज लाइन को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 3 अक्टूबर 2023 में ट्रायल रन शुरू किया था। इस रूट पर 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

भोपाल मेट्रो स्टेशनों की संख्या
यह कॉरिडोर करोंद सर्कल से एम्स तक 14.99 किलोमीटर का तैयार किया जा रहा है। इस रूट पर एलिवेटेड और भूमिगत स्टेशन होंगे। इस रूट पर 16 स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। ऑरेंज-पर्पल के अलावा चार अन्य प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर में ग्रीन लाइन बैरागढ़ से अवधपुरी तक विकसित किया जाएगा। इस रूट पर 24 स्टेशन तैयार किए जाएंगे। ब्लू लाइन की शुरुआत बाईपास (NH-12 जंक्शन) से वसंत कुंज बस स्टॉप तक होगी। इस रूट पर कुल 24 स्टेशन विकसित किए जाएंगे। येलो लाइन अशोक गार्डन से ऑटो स्टैंड से मदर टेरेसा स्कूल तक विकसित होगी। इस रूट पर 21 स्टेशन बनाए जाएंगे। भोपाल ब्राइन लाइन मेट्रो हबीबगंज नाका से मंडीदीप तक विकसित होगी। इस रूट पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे।

भोपाल मेट्रो परियोजना की लागत
भोपाल मेट्रो परियोजना की लागत 6941 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनुमानित यात्रियों की संख्या 2.2 लाख प्रतिदिन (2027) तक आंकी गई है। प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई - 77.13 किमी. है। स्वीकृत कॉरिडोर की लंबाई -21.65 किमी. है। प्रथम चरण स्टेशनों की संख्या दो रूटों पर 28 है। भोपाल मेट्रो की अधिकतम गति 90 किमी. प्रति घंटे रहेगी। हालांकि, औसत गति 32 किमी. प्रति घंटे होगी।

भोपाल मेट्रो के स्टेशन
भोपाल मेट्रो ऑरेंज लाइन को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 3 अक्टूबर 2023 में ट्रायल रन शुरू किया था। इस रूट पर 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिसमें भदबाधा चौराहा, डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा चौराहा, मिंटो हॉल, लिली टॉकीज, बोगदा पुल (इंटरचेंज), प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, जेकेरोड, इंद्रपुरी, पिपलानी (BHEL टाउनशिप) और रत्नागिरी तिराहा स्टेशन हैं। भोपाल पर्पल लाइन मेट्रो कॉरिडोर करोंद सर्कल से एम्स तक 14.99 किलोमीटर का तैयार किया जा रहा है। इस रूट पर एलिवेटेड और भूमिगत स्टेशन होंगे। इस रूट पर 16 स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिसमें करोंद सर्किल, कृषि उपज मंडी, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी, नांद्रा बस स्टैंड, भोपाल जंक्शन, ऐश बाग चौराहा, बोगदा पुल (इंटरचेंज), सुभाष नगर अंडरपास, केंद्रीय विद्यालय, डीबी सिटी मॉल, संगम सिनेमा, हिमसरोवर/हबीबगंज स्टेशन, हबीबगांग नाका और अलकापुरी बस स्टैंड स्टेशन हैं।

भोपाल मेट्रो में मिलेंगी ये सुविधाएं
भोपाल मेट्रो परियोजना के तहत स्टेशन ग्रीन प्रणाली पर आधारित बनाए जा रहे हैं। इनमें सौर ऊर्जा का अत्याधिक इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही 100 फीसदी एलईडी लाइटिंग, बिजली की बचत, पानी की बचत, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, सोलर हीटर का इस्तेमाल, पूरी तरह से इलेक्ट्रिन ट्रेनों की आवाजाही, प्लास्टिक फ्री, वेस्ट सेगरिगेशन, दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाएं। एटीएम, फूड कोर्ट, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन समेत कई प्रकार की जरूरी और अहम सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रत्यके स्टेशन पर ई-रिक्शा, पब्लिक बाइक शेयरिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसें और पिकअप-ड्रॉप जैसी तमाम सुविधाएं रहेंगी। स्टेशनों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर, फुटपाथ, एस्केलेटर, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन के आलावा दिव्यांगजनों और बुजुर्ग यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

छोटी-छोटी बातों पर ता है गुस्सा, सैकेंड्स में हो जाते हैं चिड़चिड़े तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

गरीबी की मोटी जंजीर तोड़कर बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे ये टीवी सेलेब्स, खुद के दमपर खड़ा किया साम्राज्य

Throwback: 12 साल बड़ी पत्नी को एलिमनी देने पर इस एक्टर के छूट गए थे पसीने, कहा था-'मैं शाहरुख खान नहीं हूं...'

3 नए नियमों के साथ होगा IPL 2025 का आगाज

Top 7 TV Gossips: शिवांगी-हर्षद के नए शो में हुई GHKKPM एक्टर की एंट्री, 2022 में अलग हुए थे धनश्री और युजवेंद्र

अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए द्रमुक हथियार के रूप में कर रही भाषा का इस्तेमाल, हम पोल खोलेंगे, संसद में गरजे शाह

पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से वार, दो दर्जन से अधिक घायल, सम्राट चौधरी ने की कार्रवाई की मांग

मनीष सिसोदिया बने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी, 6 राज्यों में AAP ने किए संगठनात्मक बदलाव

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने ठुकरा दी थी जॉन अब्राहम की 'The Diplomat', अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

KKR vs RCB Head to Head , IPL 2025: आरसीबी के खिलाफ कोलकाता का पलड़ा रहा है भारी, जानिए कैसी रही है दोनों के बीच भिड़त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited