आज से शुरू हुआ Aero India 2025, रक्षा मंत्री ने कहा 'एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ है'

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज यानी सोमवार, 10 फरवरी को किया गया है। यह एयरो इंडिया का 15वां संस्करण है। एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे अनुसंधान का कुंभ बताया।

एयरो इंडिया 2025
01 / 06

एयरो इंडिया 2025

हर दो साल में एक बार एयरो इंडिया का आयोजन किया जाता है। बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर एयरो इंडिया के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। बता दें कि एयरो इंडिया आज से 4 दिन तक चलेगा।

अनुसंधान का कुंभ
02 / 06

अनुसंधान का कुंभ

रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "इस समय भारत में महाकुंभ चल रहा है...मुझे भी संगम में डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं समझता हूं कि एयरो इंडिया के रूप में आज से भारत में एक और महाकुंभ का प्रारंभ हो रहा है।" रक्षा मंत्री ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया को अनुसंधान का कुंभ बताया।

प्रयागराज का महाकुंभ आत्म संधान का कुंभ है एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ - रक्षा मंत्री
03 / 06

प्रयागराज का महाकुंभ आत्म संधान का कुंभ है, एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ - रक्षा मंत्री

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आत्म संधान का कुंभ है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आंतरिक मजबूती पर ध्यान दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ हमारी बाहरी मजबूती पर ध्यान दे रहा है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ भारत की संस्कृति को दर्शा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ भारत की शक्ति को दर्शा रहा है। जहां एक तरफ परंपरा और आध्यात्म का महाकुंभ चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पराक्रम का महाकुंभ चल रहा है।"

कब से कब तक चलेगा एयरो इंडिया 2025
04 / 06

कब से कब तक चलेगा एयरो इंडिया 2025

Aero India 2025 का आयोजन सोमवार 10 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा। 10 से 12 फरवरी तक यानी शुरुआती तीन दिन बिजनेस विजिटर एयर शो का लुत्फ उठा पाएंगे। वहीं 13 से 14 फरवरी तक आम लोगों के लिए शो खोला गया है।

क्या है एयरो इंडिया शो औsupsupर कब से हुआ शुरू
05 / 06

क्या है एयरो इंडिया शो और कब से हुआ शुरू

एयरो इंडिया शो की शुरुआत 1996 में बेंगलुरु के येलाहंका एयरोफोर्स स्टेशन से हुई थी। यह एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शो है। इसमें अलग-अलग फॉरमेशन में नए विमानों, हथियार और तकनीकी का प्रदर्शन किया जाता है।

कैसे मिलेगी टिकट
06 / 06

कैसे मिलेगी टिकट

एयरो इंडिया 2025 देखने के लिए आम लोगों को टिकट लेनी होगी। इसकी टिकट एयरो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ataeroindia.gov.in के माध्यम से बुक की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited