2 दिन बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट; शीतलहर-ठंड का बढ़ेगा प्रकोप
Aaj Budhwar Ka Mausam, आज का मौसम कैसा रहेगा (03 December 2025) Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega : मौसम के लिहाज से अगले 2 दिन दक्षिण भारत के लिए खतरनाक रहेंगे। दित्वा चक्रवाती तूफान के कारण 3 और 4 दिसंबर को तमिलनाडु से लेकर ओडिशा तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रियता की संभावनाओं के बीच कश्मीर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फ जमने लगी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 दिन में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार में सुबह घना कोहरा और दिन में शीतलहर चलने का अनुमान है।
आज का मौसम कैसा रहेगा 03 दिसंबर (बुधवार) 2025
उत्तरी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप शुरू होने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जबकि 4 और 5 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होगी, इसका कुछ असर हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड पर भी पड़ सकता है। यानी अगले 2 दिन में पहाड़ों पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है, जिससे मैदानी इलाकों का मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिन तक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर का सिलसिला शुरू होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी सर्दी में इजाफा होगा। अब सुबह के वक्त कोहरा परेशान करेगा। उधर, दक्षिण भारत में समुद्री तूफान दित्वा के प्रभाव से तमिलनाडु में आफत की आंधी-बारिश होगी। इसका असर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी रहेगा। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट है।
यूपी में आज सर्दी कोहरा मौसम
उत्तर प्रदेश में शाम होते ही सर्दी का सितम शुरू होता है। आईएमडी के मुताबिक, अगले सप्ताह तक शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आएगी। अधिकांश जिलों में न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहेगा। बुधवार को कानपुर, आगरा, टूंडला, इटावा, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में सुबह ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पटना, हाजीपुर, पूर्णिया, गया सारण, भोजपुर, बेतिया, बक्सर, भागलपुर, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, और अररिया समेत कई जिलों में कोहरे की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है। उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। उधर, दितवाह तूफान के प्रभाव से झारखंड में बुधवार को बादलों की आवाजाही रहेगी और पश्चिमी हवाओं के कारण सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह सर्दी अपने चरम स्तर की ओर बढ़ेगी और कोहरा जनजीवन पर विपरीत प्रभाव डालेगा।
दिल्ली में हवा की क्वालिटी आज
दिल्ली में एक्यूआई 372 दर्ज की गई और शहर में 15 से अधिक स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। 39 निगरानी स्टेशनों में से 16 में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। यह ऐसा स्तर है जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, रोहिणी, सोनिया विहार, अशोक विहार, पंजाबी बाग में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। बुधवार को कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश-राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश में 5 और 6 दिसंबर से शीतलहर की एंट्री हो जाएगी, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठंडी बढ़ेगी। मौजूदा समय में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस को टच कर गया है। सुबह घना कोहरा छाने का अलर्ट है। आईएमडी राजस्थान में भी अगले 10 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। लिहाजा, सीकर, झुंझनू और चूरू में अगले 4 दिन तक बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी और मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने का अनुमान है।
आज दितवाह तूफान का प्रभाव
दक्षिण भारत में अभी मौसमी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। दितवाह साइक्लोन के प्रभाव से तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर समेत कई अन्य इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक अगले 36 घंटों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मेघ गर्नज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। सम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 दिसंबर बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा। दितवाह तूफान का असर अन्य तटीय राज्यों के साथ ओडिशा पर भी पड़ेगा, जिससे बेमौसम बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के दिन एकदम नजदीक आने वाले हैं। अगले 2 दिन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में भी भीषण सर्दी का प्रकोप शुरू होगा। वहीं, उत्तराखंड के चार धामों के आसपास तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस चक पहुंच गया है। यहां भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बादलों की आवाजाही हो सकती है, जिससे आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। खासकर, जोजिला, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में तापमान जमाव बिंदु के नीचे है। लिहाजा, नदी और नालो एवं पाइपों में पानी जमने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
BLO ने SIR फॉर्म जमा किया है या नहीं? घर बैठे चुटकियों में करें मालूम, ये है आसान तरीका
भारतीय नौसेना के पिता के रूप में किसे जाना जाता है, जानें 4 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस
किस नदी पर बना है भारत का सबसे लंबा पुल, एक बार चढ़े तो पहुंच जाएंगे दूसरे राज्य
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने 3 साल बाद शतक लगाते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
8वां वेतन आयोग: सैलरी और पेंशन में कब होगी बढ़ोतरी? पूरी टाइमलाइन देखें
Avatar: Fire and Ash मेकर्स संग मिलाया SS Rajamouli ने हाथ, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
Indian Navy Motto: 'शं नो वरुणः' कैसे बना भारतीय नौसेना का मोटो, जानिए क्यों खास है यह मंत्र
BLO ने SIR फॉर्म जमा किया है या नहीं? घर बैठे चुटकियों में करें मालूम, ये है आसान तरीका
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आसपास 'सीक्रेट कवर', 5 लेयर का अभेद सुरक्षा चक्र तैयार
सिर्फ 4 गाजर से बनाएं गरमा गरम गुलाब जामुन, देखें गाजर की मिठाई की Easy Recipe
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited