यूं ही नहीं कहते दिल्ली 7 बार उजड़ी, जानें दिल्ली के सातों उजड़े शहरों के नाम
कहते हैं दिल्ली को बार-बार बसाया जाता है और यह बार-बार उजड़ जाती है। ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार अब तक आठ बार दिल्ली को बसाया गया है। सात बार दिल्ली उजड़ चुकी है और आठवीं बार बसाई गई नई दिल्ली आज देश की राजधानी है। चलिए जानते हैं सातों उजड़े शहरों के नाम।

आठवां शहर, जहां आप रहते हैं
सात शहरों के बाद दिल्ली को आठवीं बार अंग्रेजों ने बसाया। अंग्रेजों ने साल 1911 में अपनी राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाने का फैसला किया और दिल्ली में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य करवाया। साल 1920 में अंग्रेजों ने आठवां शहर नई दिल्ली बसाया।

दिल्ली का पहला शहर - राय पिथौरा
दिल्ली का पहला शहर राय पिथौरा या लाल कोट को माना जाता है। इलाके में यह पहला शहर 731 से 1311 तक आबाद रहा। आज यह इलाका कुतुब मीनार के पास मौजूद है।

दूसरा शहर - सीरी फोर्ट
दिल्ली के दूसरे शहर का दर्जा सीरी फोर्ट को हासिल है। इसे दिल्ली पर राज करने वाले अलाउद्दीन खिलजी के समय 1304 में बसाया गया था। अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली सल्तनत में खिलजी वंश का दूसरा सुल्तान था।

दिल्ली का तीसरा शहर - तुगलकाबाद
तुगलक वंश के पहले राजा गयासुद्दीन तुगलक ने आज के दक्षिण दिल्ली के हिस्से में तुगलकाबाद शहर की नींव रखी। इस शहर की 1321 से 1323 के बीच बनाया गया। हालांकि 1327 में पानी की कमी के चलते इस शहर को छोड़ दिया गया।

चौथी बार बसा दिल्ली - जहांपनाह
गयासुद्दीन तुगलक के बेटे और उत्तराधिकारी सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने 14वीं सदी के मध्य में जहांपनाह शहर बसाया। लाल कोट, सीरी और तुगलकाबाद को जोड़ने के लिए इस शहर को बसाया गया था। यह शहर और किला उजड़ गए और आज दक्षिणी दिल्ली में यहां पर बड़ा सा पार्क मौजूद है।

दिल्ली का पांचवां शहर - फिरोजाबाद
मुहम्मद बिन तुगलक के पुत्र और उत्तराधिकारी दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने 1354 ई. में एक किलेनुमा शहर फिरोजाबाद बनाया। इसे दिल्ली की नई राजधानी बनाया गया। आज यहां पर फिरोजशाह कोटला के कुछ अवशेष बचे हैं। यहीं पर दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम भी है।

छठा शहर - दीनपनाह या शेरगढ़
मुगल बादशाह हुमायूं ने 1533 में यमुना के किनारे दीनपनाह शहर बसाया। बाद में शेर शाह सूरी ने हुमायूं को यहां से उखाड़ फेंका और शहर का नाम शेरगढ़ रख दिया। यह शहर आज के पुराना किला के पास मौजूद था।

सातवां शहर - शाहजहानाबाद
शहाजहानाबाद को 17वीं सदी के मध्य में मुगल बादशाह शाहजहां ने बसाया। आज का लाल किला और पुरानी दिल्ली का हिस्सा उस समय शाहजहानाबाद का हिस्सा होते थे।

55 साल की भाग्यश्री ने इस फल को बताती हैं स्किन के लिए वरदान, खाएंगे तो बुढ़ापे में बनी रहेगी 30 जैसी जवानी

ईद के लिए चुनें ऐसे Nose Pin तो चांद सा दिखेगा मुखड़ा, हर दुआ में आपको ही मांगेंगे आपके शौहर

Anupamaa को बीच में ठुकराकर घर बैठने पर मजबूर हुए ये 7 सितारे, चख रहे हैं बेरोजगारी का स्वाद

बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये 4 चीजें, कंप्यूटर से भी दौड़ने लगेगा सुस्त पड़ा दिमाग

क्या होता है स्पेस टूरिज्म, आप भी ले सकते हैं अंतरिक्ष यात्रा का स्वाद, जानें कितना है खर्चा

'अर्थ मिस्ड यू...', सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी से PM मोदी हुए गदगद; कही यह बड़ी बात

UP Board 2025: यूपी बोर्ड कॉपी आज से होंगी चेक, जानें कब पूरा होगा 2 करोड़ 96 लाख कॉपियों की चेकिंग का काम

जया बच्चन ने बॉलीवुड में कम हो रही क्रिएटिविटी की बताई वजह, बोलीं 'आप कुछ बोलें तो ED घर के बाहर...'

Grok AI क्यों दे रहा गालियां? जानें कैसे काम करता है एलन मस्क का एआई टूल

OMG! समुद्र में 90 दिन रहने के बाद जिंदा बच निकला शख्स, हैरान करेगी कहानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited