कैलिफोर्निया आग: मोर्चे पर अब कैदी भी आए, लपटें लिख रहीं विनाश और विध्वंस की त्रासदी

California Fire Update: अमेरिका के कैलिफोर्नया में लगी आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी लपटें विनाश और विध्वंस की त्रासद कहानी लिखती रहीं। बीते मंगलवार को लगी इस आग में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। आग के इस तांडव में 10 हजार से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं और करीब 37,000 एकड़ जमीन नष्ट हो गई है।

आग बुझाने में जुटे करीब 1000 कैदी
01 / 05

आग बुझाने में जुटे करीब 1000 कैदी

इस आग को बढ़ने से रोकने के लिए दमकल एवं अमेरिकी एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। अब इस लड़ाई में कैदी भी उतर आए हैं। ऐसे कैदियों जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, उनकी संख्या करीब 1000 है जो दमकल विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आग को बुझाने में जुटे हैं।

वॉलिंटियर प्रोग्राम का हिस्सा हैं
02 / 05

वॉलिंटियर प्रोग्राम का हिस्सा हैं

ये कैदी कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन्स एंड रिहैबलिटेशन (सीडीसीआर) द्वारा चलाए जा रहे वॉलिंटियर प्रोग्राम का हिस्सा हैं। कैदियों की यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

35 कंजरवेशन फायर कैंप से लाए गए
03 / 05

35 कंजरवेशन फायर कैंप से लाए गए

इन कैदियों को 35 कंजरवेशन फायर कैंप से यहां लाया गया है। इन कैंपों में कैदी अपनी सजा काटते हैं और इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाता है। दो कैंपों में महिला कैदियों को रखा जाता है।

केनेथ फायर कहा जा रहा
04 / 05

‘केनेथ फायर’ कहा जा रहा

अधिकारियों ने आग की नयी घटना होने और उसके तेजी से फैलने के बाद अधिक से अधिक लोगों से निकासी के आदेशों का पालन करने की अपील की। आग की इस नयी घटना को ‘केनेथ फायर’ कहा जा रहा है।

पांच जगहों पर जंगल की आग फैली
05 / 05

पांच जगहों पर जंगल की आग फैली

तेजी से फैलती ‘केनेथ फायर’ दोपहर बाद वेस्ट हिल्स के आस-पास के इलाकों और ‘वेंचुरा काउंटी’ के निकट सैन फर्नांडो घाटी में शुरू हुई। इससे पहले लॉस एंजिलिस के आसपास पांच जगहों पर जंगल की आग फैली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited