दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, कीमत इतनी की भूल जाएंगे गिनती

टाइमपीस या घड़ी आज सिर्फ समय दिखाने का साधन नहीं रही है। कुछ बहुत ही खास घड़ियां ऐसी हैं, जो दुनिया में सबसे महंगी मानी जाती हैं और इनकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ये घड़ियां लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की होती हैं और इनमें न सिर्फ शानदार डिजाइन बल्कि अनमोल हीरे और दुर्लभ ज्वेलरी कला का इस्तेमाल होता है। आइए आपको 10 सबसे महंगी घड़ियां बताते हैं

सबसे महंगी घड़ी Graff Diamonds Hallucination
01 / 07
Image Credit : Canva

​सबसे महंगी घड़ी: Graff Diamonds Hallucination​

दुनिया की सबसे महंगी घड़ी Graff Diamonds Hallucination है, जिसकी कीमत लगभग ₹484 करोड़ या $55 मिलियन के आसपास है। यह घड़ी सिर्फ समय दिखाने का साधन नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती हीरों की कला है। इसमें कुल 110 कैरेट से अधिक रंगीन हीरे जड़े हुए हैं, और यह पूरी तरह प्लेटिनम ब्रेसलेट पर बनी है। इसे बनाने में कई एक्सपर्ट्स ने वर्षों मेहनत की है।

Graff Diamonds The Fascination
02 / 07
Image Credit : Canva

​Graff Diamonds The Fascination​

सूची में दूसरा नाम Graff Diamonds The Fascination का है, जिसकी कीमत करीब ₹352 करोड़ मानी जाती है। यह घड़ी और अंगूठी दोनों का मेल है। इसके बीच में जो हीरा है उसको अलग करके रिंग के रूप में भी पहना जा सकता है। इस घड़ी में 152.96 कैरेट से ज्यादा सफेद हीरे लगे हैं।

Patek Philippe Grandmaster Chime
03 / 07
Image Credit : Canva

​Patek Philippe Grandmaster Chime​

तीसरे स्थान पर Patek Philippe Grandmaster Chime Ref. 6300A-010 है, जिसकी कीमत लगभग ₹272.80 करोड़ है। यह घड़ी अपने 20 से अधिक जटिल फीचर्स, ड्यूल डायल और उच्च तकनीक वाले यंत्रों के लिए मशहूर है। यह घड़ी ऐसे लोगों के लिए है जो सिर्फ दिखावट नहीं, बल्कि घड़ी की इंजीनियरिंग और इतिहास को भी महत्व देते हैं।

Breguet Grande Complication Marie Antoinette
04 / 07
Image Credit : Canva

​Breguet Grande Complication Marie Antoinette​

चौथी सबसे महंगी घड़ी है Breguet Grande Complication Marie Antoinette, जिसकी कीमत लगभग ₹264 करोड़ है। इस घड़ी को बनाकर पूरा करने में लगभग 40 साल लगे थे। इस घड़ी में बहुत सारे जटिल मैकेनिकल भाग और कैलेंडर फीचर्स शामिल हैं। ये घड़ी इतिहास और हॉरोलॉजी कला का एक अद्भुत नमूना है।

Jaeger-LeCoultre Joaillerie 101 Manchette और Chopard 201-Carat
05 / 07
Image Credit : Canva

​Jaeger-LeCoultre Joaillerie 101 Manchette और Chopard 201-Carat​

Jaeger-LeCoultre Joaillerie 101 Manchette का आता है, जिसकी कीमत लगभग ₹228.80 करोड़ है। इसमें रंगीन हीरे और एक बहुत ही छोटे कैलिबर 101 मूवमेंट का इस्तेमाल हुआ है जो इसे खास बनाता है। इसी तरह Chopard 201-Carat Watch भी सूची में शामिल है जिसकी कीमत करीब ₹220 करोड़ है। इसमें कुल 874 कैरेट के हीरे लगे हैं, जो इसे एक शानदार और अनोखा समय-सूचक बनाते हैं।

Patek Philippe Henry Graves Supercomplication
06 / 07
Image Credit : Canva

​Patek Philippe Henry Graves Supercomplication​

Patek Philippe Henry Graves Supercomplication भी शामिल है जिसकी कीमत करीब ₹211.20 करोड़ है। यह एक पॉकेट घड़ी है जिसमें 24 अलग-अलग जटिलताएं हैं और इसे विशेष रूप से एक बैंककर्मी के लिए बनाया गया था। इसके अलावा Jacob & Co. Billionaire Watch जैसे मॉडल भी हैं, जिनमें भारी-भरकम कीमती पत्थर और दुर्लभ डिजाइन शामिल हैं।

Rolex Paul Newman Daytona और Patek Philippe
07 / 07
Image Credit : Canva

​Rolex Paul Newman Daytona और Patek Philippe​

Rolex Paul Newman Daytona Ref. 6239 नाम की भी लिस्ट घड़ी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग ₹155.76 करोड़ बताई जाती है। यह घड़ी हॉलीवुड अभिनेता पॉल न्यूमन के नाम से जुड़ी है और इसकी मांग कलेक्टर्स में बहुत ज्यादा है। इसके अलावा Patek Philippe Stainless Steel Ref. 1518 जैसी ऐतिहासिक घड़ियाँ भी सूची में हैं जिनकी कीमत हजारों लाख रुपए में है और जिनके केवल कुछ ही यूनिट मौजूद हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited