ये 2 भाइयों ने किया कमाल! बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है संपत्ति

आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के पास इतनी संपत्ति
01 / 10

​आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के पास इतनी संपत्ति​

360 ONE Wealth और Crisil द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और अनंत अंबानी ₹3.59 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं। इस रिपोर्ट में कुल 2,013 भारतीय धन सृजकों को शामिल किया गया, जिनकी कुल संयुक्त संपत्ति करीब ₹100 लाख करोड़ है, जो देश के जीडीपी का एक-तिहाई है।

रिपोर्ट में किनको शामिल किया गया
02 / 10

​रिपोर्ट में किनको शामिल किया गया?​

वे व्यक्ति जिनकी न्यूनतम संपत्ति ₹500 करोड़ है। इसमें उद्यमी, निवेशक, पेशेवर और उत्तराधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, माध्यमिक (मेडियन) संपत्ति ₹1,420 करोड़ है।

मुंबई बना अमीरी का केंद्र
03 / 10

​मुंबई बना अमीरी का केंद्र​

मुंबई में 577 धन-सृजक, जो कुल संपत्ति का 40% हिस्सा रखते हैं। दिल्ली (17%) और बेंगलुरु (8%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है। अहमदाबाद से 5% का योगदान है।

युवाओं की बढ़ती भागीदारी
04 / 10

​युवाओं की बढ़ती भागीदारी​

40 साल से कम उम्र के 143 सक्रिय धन सृजक हैं। अधिकतर डिजिटल-फर्स्ट वेंचर चला रहे हैं। भारतपे के शशवत नक्रानी, उम्र 27 वर्ष, सूची में सबसे युवा हैं।

संपत्ति का केंद्रीकरण
05 / 10

​संपत्ति का केंद्रीकरण​

161 व्यक्ति जिनकी संपत्ति ₹10,000 करोड़ से अधिक है। 169 व्यक्ति ₹5,000-10,000 करोड़ की रेंज में है। रिलायंस, टाटा और अडानी समूह के प्रमोटरों के पास कुल प्रमोटर संपत्ति का 24% (₹36 लाख करोड़) है।

प्रमुख क्षेत्र और औसत संपत्ति
06 / 10

​प्रमुख क्षेत्र और औसत संपत्ति​

बैंकिंग, टेलिकॉम, एविएशन में औसत व्यक्तिगत संपत्ति ₹7,900 से ₹8,500 करोड़ है। फार्मा क्षेत्र में सबसे ज्यादा धन-सृजक हैं। उसके बाद फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी का स्थान है।

ईशा अंबानी बनीं सबसे अमीर महिला
07 / 10

​ईशा अंबानी बनीं सबसे अमीर महिला ​

भारत की कुल संपत्ति में महिलाओं की भागीदारी 24% है। फार्मा में महिलाओं की भागीदारी 33%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 24% है। ईशा अंबानी बनीं सूची की सबसे अमीर महिला हैं। 72 महिलाएं सक्रिय रूप से व्यवसाय बना रही हैं; इनमें से 21 पहली पीढ़ी की उद्यमी हैं।

संपत्ति का स्रोत लिस्टेड कंपनियां
08 / 10

​संपत्ति का स्रोत: लिस्टेड कंपनियां​

93% संपत्ति सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़ी है। शेष 7% गैर-सूचीबद्ध कंपनियों से। ₹50 लाख करोड़ प्रमोटर ट्रस्टों और नियंत्रित संस्थाओं में सिर्फ सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास ₹8.2 लाख करोड़ है।

युवा इनोवेटर्स का जलवा
09 / 10

युवा इनोवेटर्स का जलवा​

40 साल से कम उम्र के पहली पीढ़ी के उद्यमियों में से 60% की संपत्ति फिनटेक, एजटेक, ब्रोकिंग और ई-कॉमर्स से हैं। 30 इनोवेटर्स AI, SaaS और बायोटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

बड़े बिजनेस ग्रुप का वर्चस्व
10 / 10

​बड़े बिजनेस ग्रुप का वर्चस्व​

भारत के टॉप 50 बिजनेस हाउस के पास ट्रैक की गई संपत्ति का 59% है। केवल रिलायंस और अडानी समूह का हिस्सा 12% है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited