धरती से अबतक निकल चुका है कितना सोना और कितना है बाकी? जानकर हो जाएंगे हैरान
सोने की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। दुनिया भर के देश लगातार अपने-अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटे हैं, क्योंकि संकट के समय में सोना ही एक ऐसा धरोहर है जो अर्थव्यवस्था को स्थिर रख सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि धरती के गर्भ में अब कितना सोना बचा है और अब तक कितना निकल चुका है?
अबतक कितना सोना निकला?
World Gold Council की रिपोर्ट के मुताबिक, मानव इतिहास की शुरुआत से लेकर अब तक धरती से करीब 2.16 लाख टन सोना निकाला जा चुका है। यह आंकड़ा वर्ष 2024 के अंत तक का है।
कितना ज्यादा है ये सोना
काउंसिल का कहना है कि अब तक निकाले गए कुल सोने का लगभग 66 फीसदी हिस्सा 1950 के बाद निकाला गया है। अगर इस सारे सोने को एक साथ रखा जाए, तो यह 22 मीटर ऊंचे एक घन (क्यूब) के बराबर होगा यानी लगभग चार मंजिला इमारत जितना।
कितना बचा है सोना
रिपोर्ट के अनुसार, धरती के भीतर अब बहुत अधिक सोना शेष नहीं है। अनुमान लगाया गया है कि धरती में 54 हजार से 70 हजार टन तक ही सोना बचा है।
इतना था भंडार
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) का अनुमान है कि धरती में कुल 2.44 लाख टन सोने का भंडार था, जिसमें से अधिकांश हिस्सा निकाला जा चुका है, और अब करीब 57 हजार टन सोना ही शेष है।
इतना खोजा जा सकता है
हालांकि, कुछ अनुमानित संसाधनों के आधार पर माना जा रहा है कि भविष्य में और 1.32 लाख टन सोना खोजा जा सकता है।
किसके पास सबसे ज्यादा सोना
अगर देशों के अनुसार देखें तो रूस और ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार है दोनों के पास करीब 12-12 हजार टन सोना मौजूद है।
कितने सोने तक पहुंच सकता है
वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि धरती के कोर (अंदरूनी भाग) में सोने की मात्रा अरबों टन हो सकती है, लेकिन वहां तक पहुंचना फिलहाल मानव तकनीक की क्षमता से बाहर है। मौजूदा तकनीक केवल धरती की ऊपरी परतों तक ही पहुंचने में सक्षम है।
कब खत्म हो सकता है सोना
हर साल दुनिया भर में लगभग 3,000 टन सोना निकाला जाता है। इस दर से देखा जाए तो अगले 20 वर्षों में धरती में बचे हुए सारे ज्ञात सोने के भंडार खत्म हो सकते हैं। हालांकि, अगर भविष्य में नई खोजें और आधुनिक एआई तकनीक से नए स्वर्ण भंडार मिलते हैं, तो स्थिति बदल सकती है।
कहां-कहां हुआ इस्तेमाल
अब तक निकाले गए सोने का लगभग 45 फीसदी हिस्सा आभूषणों में, 22 फीसदी सिक्कों और बार (Bullion) के रूप में, और करीब 17 फीसदी दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों (जैसे आरबीआई) में सुरक्षित रखा गया है।
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की चाल, अब बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी
Noida में आज इस मॉल में खुल रहा है UP का पहला Apple Store, मिलेंगे एप्पल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स
सारा अली खान ने 96 से 56 कैसे किया वजन? कौन सा डाइट प्लान आया काम
दिलीप कुमार की पहली पत्नी बनते-बनते रह गई थीं मधुबाला, इस वजह से अपनी अनारकली को छोड़ गए थे सलीम
भारत का नंबर 1 मेडिकल कॉलेज कौन सा है, निकलते हैं सबसे ज्यादा MBBS डॉक्टर
Golmaal 5 Cast: रोहित शेट्टी ने कराई करीना-सारा की एंट्री, इस रोल में नजर आएंगे Kunal Khemu
टिंडा के बीच भटक गया है हिंडा, अर्जुन जैसे तेज नजर वाले भी नहीं ढूंढ़ पाएंगे
Rajasthan: हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन; 7 गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी घायल
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की चाल, अब बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी
रोज एक कटोरी ये देसी चीज खाती हैं श्वेता तिवारी, जानें कैसे 45 में बना है 25 वाला फिगर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited