भारत में कितने पोस्ट ऑफिस? बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, शुरू किया नया सुधार अभियान

​How Many Post Offices In India: केंद्र सरकार ने इंडिया पोस्ट को और आधुनिक तथा डिजिटल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बताया कि सरकार एक व्यापक बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग (BPR) शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य है। देश की डाक सेवाओं को और तेज, भरोसेमंद और तकनीकी तौर पर उन्नत बनाना। क्या आप जानते हैं वर्तमान में देश भर में कितने डाकघर (पोस्ट ऑफिस) हैं? सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 11 वर्षों में डाक नेटवर्क के विस्तार के लिए कई काम किये हैं।​

भारत में 164 लाख पोस्ट ऑफिस का विशाल नेटवर्क
01 / 07
Image Credit : Istock

भारत में 1.64 लाख पोस्ट ऑफिस का विशाल नेटवर्क

आज भारत में 1.64 लाख (1 लाख 64 हजार) डाकघर काम कर रहे हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्क में से एक है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने इस नेटवर्क को मजबूत और विस्तृत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक पोस्ट ऑफिस लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

सेवा वितरण को और तेज बनाने पर जोर
02 / 07
Image Credit : Istock

​सेवा वितरण को और तेज बनाने पर जोर​

सिंधिया ने कहा कि नया सुधार कार्यक्रम इस बात पर विशेष ध्यान देगा कि नागरिकों तक सेवाएं पहले से अधिक तेजी से पहुंचें। पोस्ट ऑफिस न सिर्फ पत्र भेजने की संस्था रहे, बल्कि एक तेज और समय पर सेवाएं देने वाला आधुनिक सेवा केंद्र बन सके। यह सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बदलाव
03 / 07
Image Credit : Istock

​डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बदलाव​

इंडिया पोस्ट में डिजिटल बदलाव लाना सरकार की डिजिटल इंडिया नीति का भी हिस्सा है। अब डाक सेवाएं केवल पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बुकिंग, डिजिटल पेमेंट और ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के साथ बेहद आसान और सुविधाजनक होंगी। इससे लाखों उपभोक्ताओं को प्रतिदिन फायदा मिलने की उम्मीद है।

पूरी व्यवस्था का ऑटोमेशन होगा
04 / 07
Image Credit : Istock

​पूरी व्यवस्था का ऑटोमेशन होगा​

नए सुधारों के अंतर्गत इंडिया पोस्ट को “बेस्ट इन क्लास ऑटोमेशन” से लैस किया जाएगा। इसका मतलब है। अब छंटाई से लेकर डिलीवरी तक कई प्रक्रियाएं मशीनों और उन्नत तकनीक की मदद से चलेंगी। इससे काम की गति कई गुना बढ़ेगी, गलतियां कम होंगी और ट्रैकिंग बेहतर तरीके से हो सकेगी।

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में विश्व स्तरीय बनने का लक्ष्य
05 / 07
Image Credit : Istock

​लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में विश्व स्तरीय बनने का लक्ष्य​

मंत्री सिंधिया ने यह भी कहा कि इन सुधारों के बाद इंडिया पोस्ट केवल एक डाक सेवा प्रदाता नहीं रहेगा, बल्कि उसे दुनिया का टॉप लॉजिस्टिक्स कैरियर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ई-कॉमर्स कंपनियों और आम लोगों के बीच पार्सल, कोरियर और माल ढुलाई सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिया पोस्ट की भूमिका और भी बढ़ने वाली है।

कर्मचारियों के कौशल और प्रशिक्षण पर ध्यान
06 / 07
Image Credit : Istock

​कर्मचारियों के कौशल और प्रशिक्षण पर ध्यान​

डिजिटल बदलाव के साथ-साथ सरकार डाक कर्मियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दे रही है। उन्हें डिजिटल टूल्स, नए सॉफ्टवेयर, मोबाइल डिवाइस और ऑटोमेशन मशीनों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे वे आधुनिक ढंग से, तेजी से और अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकेंगे।

नागरिकों को मिलेगी अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवा
07 / 07
Image Credit : Istock

​नागरिकों को मिलेगी अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवा​

इन सभी सुधारों के लागू होने के बाद आम लोगों को डाकघर से जुड़ी हर सेवा पहले से अधिक आसान, पारदर्शी और विश्वसनीय मिल सकेगी। चाहे पासबुक अपडेट कराना हो, पार्सल भेजना हो, किसी योजना में पैसा जमा करना हो या सरकारी सूचना प्राप्त करनी हो, सब कुछ डिजिटल और तेज हो जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited