Cupid का कमाल, निवशकों को सालभर में दिया 441% का रिटर्न

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। 9 जनवरी को कंपनी का शेयर 6.35 फीसदी की तेजी के साथ 424.50 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस शेयर ने करीब 441.94 फीसदी का रिटर्न दिया है, जिससे यह मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। यही नहीं, पिछले 6 महीनों में शेयर करीब 287 फीसदी और 1 महीने में लगभग 11 फीसदी तक चढ़ चुका है।

पांच साल में बना पैसा ही पैसा
01 / 07
Image Credit : Canva

​पांच साल में बना पैसा ही पैसा

अगर लंबे समय की बात करें तो क्यूपिड के शेयरों ने निवेशकों को और भी ज्यादा फायदा दिया है। पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 3440 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें निवेश किया होता, तो उसकी रकम कई गुना बढ़ चुकी होती।

क्या काम करती है Cupid Limited
02 / 07
Image Credit : Canva

​क्या काम करती है Cupid Limited

क्यूपिड लिमिटेड कंडोम और हेल्थकेयर से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। यह मेल कंडोम, फीमेल कंडोम, वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और IVD किट्स का निर्माण और सप्लाई करती है। कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता काफी बड़ी है। यह सालाना 480 मिलियन से ज्यादा मेल कंडोम, 52 मिलियन फीमेल कंडोम और 210 मिलियन लुब्रिकेंट जेली पाउच बना सकती है।

कंपनी की मजबूत मार्केट पोजिशन
03 / 07
Image Credit : Canva

​कंपनी की मजबूत मार्केट पोजिशन​

क्यूपिड लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप करीब 11,315 करोड़ रुपये है। कंपनी का कारोबार भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी फैला हुआ है। खास तौर पर फीमेल कंडोम सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिससे इसे ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली है।

बोनस शेयर की तैयारी
04 / 07
Image Credit : Canva

​बोनस शेयर की तैयारी​

निवेशकों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने पर विचार कर रही है। 29 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो इससे निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

कंपनी का इतिहास और सफर
05 / 07
Image Credit : Canva

​कंपनी का इतिहास और सफर​

Cupid Limited की स्थापना फरवरी 1993 में महाराष्ट्र में Cupid Rubbers Limited के नाम से हुई थी। दिसंबर 2003 में इसका नाम बदलकर Cupid Condom Limited किया गया और फिर जनवरी 2006 में कंपनी का नाम बदलकर Cupid Limited कर दिया गया। शुरुआत में कंपनी का फोकस सिर्फ रबर कॉन्ट्रासेप्टिव्स के निर्माण और बिक्री पर था।

कंपनी के मालिक कौन हैं
06 / 07
Image Credit : Canva

​कंपनी के मालिक कौन हैं​

क्यूपिड लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया हैं। प्रमोटर ग्रुप में Columbia Petro Chem Private Limited भी शामिल है, जिसकी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। आदित्य हलवासिया ने न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन ग्लोबल फाइनेंस की पढ़ाई की है और उनकी लीडरशिप में कंपनी ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है।

एक्सपोर्ट और प्रोडक्ट विस्तार
07 / 07
Image Credit : Canva

​एक्सपोर्ट और प्रोडक्ट विस्तार​

कंपनी ने 1998 में मेल कंडोम का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया और उसी साल पहला एक्सपोर्ट ऑर्डर भी हासिल किया। प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनी ने जर्मनी से मशीनें मंगाईं, जिससे उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ी। साल 2010 में क्यूपिड को साउथ अफ्रीका से फीमेल कंडोम का पहला बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला। इसके बाद 2017 में कंपनी ने लुब्रिकेंट जेली और क्यूपिड एंजेल फीमेल कंडोम लॉन्च किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited