साल के पूरे 12 महीने चलते हैं ये 7 बिजनेस, हर सीजन में रहती है डिमांड; होगी मोटी कमाई
7 Evergreen Business Ideas for 2026: खुद का बिजनेस शुरू करने से पहले हर दूसरा व्यक्ति जानना चाहता है कि ऐसा कौन-सा काम शुरू किया जाए, जिसकी डिमांड हर सीजन में बनी रहे। अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको 7 ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जो 12 महीने चल सकते हैं और जिनसे अच्छी कमाई की जा सकती है-
Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated May 6 2026, 13:44 IST
Image Credit : IStock01 / 08
किराना स्टोर ऐसा बिजनेस है, जो हर गली-मोहल्ले में चलता है और कभी बंद नहीं होता। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे आटा, दाल, तेल, साबुन आदि हर घर में इस्तेमाल होती हैं। इसलिए इसकी डिमांड हर मौसम में बनी रहती है। अगर आप सही लोकेशन और उचित दाम पर सामान उपलब्ध कराते हैं, तो यह बिजनेस लंबे समय तक स्थिर कमाई देता है।
Image Credit : IStock02 / 08
आज के समय में बहुत से लोग व्यस्त जीवनशैली के कारण घर का खाना नहीं बना पाते। ऐसे में टिफिन सर्विस या होम फूड डिलीवरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। यह बिजनेस खासकर शहरों में बहुत अच्छा चलता है और सालभर इसकी जरूरत बनी रहती है।
Image Credit : IStock03 / 08
आज के समय में हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हैं। इनके खराब होने पर तुरंत रिपेयर की जरूरत पड़ती है। मोबाइल रिपेयरिंग या इलेक्ट्रॉनिक सर्विस का काम ऐसा है जो हर सीजन में चलता है और इसमें अच्छा मुनाफा भी मिलता है।
Image Credit : IStock04 / 08
इसी तरह, दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स हर घर की जरूरत हैं। यह बिजनेस गांव और शहर दोनों जगह अच्छा चलता है। खास बात यह है कि इसकी मांग रोजाना रहती है, जिससे आपकी आय भी नियमित बनी रहती है।
Image Credit : IStock05 / 08
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन कोचिंग और स्किल ट्रेनिंग का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई या डिजिटल स्किल्स जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग की मांग पूरे साल रहती है। आप घर बैठे ऑनलाइन क्लास या रिकॉर्डेड कोर्स से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 08
शहरों में व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग की मांग बढ़ रही है। यह बिजनेस हर मौसम में चलता है और होम पिकअप-डिलीवरी सुविधा देने पर ग्राहक तेजी से जुड़ते हैं।
Image Credit : IStock07 / 08
स्वास्थ्य से जुड़ा बिजनेस हमेशा चलता है। बीमारियां मौसम देखकर नहीं आतीं, इसलिए दवाइयों की जरूरत हर समय रहती है। मेडिकल स्टोर खोलकर आप एक भरोसेमंद और स्थायी बिजनेस खड़ा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए लाइसेंस और कुछ नियमों का पालन जरूरी होता है।
Image Credit : IStock08 / 08
इन सभी बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किसी एक सीजन पर निर्भर नहीं हैं। अगर आप इन्हें सही प्लानिंग, लोकेशन और ग्राहक सेवा के साथ शुरू करते हैं, तो आपको लगातार आय मिल सकती है।