सैलरी के साथ बढ़ेगी एक्स्ट्रा इनकम! नौकरी के साथ आज ही शुरू करें ये 7 पार्ट-टाइम काम
7 Best Part Time Job Ideas for Working Professionals in 2026: आज के समय में बहुत से लोग चाहते हैं कि नौकरी के अलावा भी कुछ दूसरा काम किया जाए। बढ़ते खर्च और बेहतर लाइफस्टाइल की जरूरत को देखते हुए लोग अतिरिक्त कमाई के विकल्प तलाशते हैं। अच्छी बात यह है कि अब ऐसे कई पार्ट-टाइम बिजनेस और काम मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी नौकरी के साथ आसानी से कर सकते हैं। सही प्लानिंग और समय प्रबंधन के साथ ये काम न केवल आपकी आय बढ़ाते हैं, बल्कि भविष्य में फुल-टाइम बिजनेस का रास्ता भी खोल सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको 7 ऐसे पार्ट टाइम काम के आइडिया दे रहे हैं, जिनसे एक्स्ट्रा कमाई की जा सकती है-
Authored by: Updated May 6 2026, 15:54 IST
Image Credit : IStock01 / 08
अगर आपके पास लिखने, डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग या डिजिटल मार्केटिंग जैसी स्किल है, तो फ्रीलांसिंग एक बेहतरीन विकल्प है। आप घर बैठे क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार समय तय कर सकते हैं।
Image Credit : IStock02 / 08
अगर आपको लिखना या वीडियो बनाना पसंद है, तो आप ब्लॉग या यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में समय लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह अच्छा इनकम सोर्स बन सकता है।
Image Credit : IStock03 / 08
आप Amazon, Flipkart या Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट बेच सकते हैं। बिना ज्यादा निवेश के यह काम शुरू किया जा सकता है और इसे घर बैठे संभाला जा सकता है।
Image Credit : IStock04 / 08
आज के डिजिटल दौर में वेबसाइट्स और कंपनियों को लगातार कंटेंट की जरूरत होती है। अगर आपकी भाषा पर पकड़ अच्छी है, तो कंटेंट राइटिंग से आप पार्ट-टाइम अच्छी आय कमा सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 08
कई छोटे बिजनेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट संभालने के लिए लोगों की तलाश में रहते हैं। आप उनके लिए पोस्ट बनाकर और अकाउंट मैनेज करके अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
Image Credit : IStock06 / 08
पढ़ाने का शौक रखने वालों के लिए ऑनलाइन ट्यूशन काफी अच्छा पार्ट-टाइम काम है। आप स्कूल या कॉलेज के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है।
Image Credit : IStock07 / 08
इसके अलावा, एफिलिएट मार्केटिंग भी आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ पार्ट-टाइम काम है। इसमें आप ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के प्रोडक्ट्स को अपने सोशल मीडिया, ब्लॉग या यूट्यूब चैनल के जरिए प्रमोट करते हैं और हर सेल पर कमीशन कमाते हैं।
Image Credit : IStock08 / 08
इन सभी कामों की खास बात यह है कि इन्हें आप अपनी नौकरी के साथ आसानी से कर सकते हैं। धीरे-धीरे अनुभव और कमाई बढ़ने पर आप इनमें से किसी एक को फुल-टाइम बिजनेस में भी बदल सकते हैं।