गाड़ी के टायर में नाइट्रोजन ही क्यों भरवाना पसंद करते हैं लोग? क्या है इसकी वजह
अक्सर कार या बाइक चालक गाड़ी के टायर के लिए सामान्य हवा के बजाय नाइट्रोजन गैस चुनना पसंद करते हैं। आप भी अपनी कार या बाइक के टायर के लिए नाइट्रोजन को ही चुनते होंगे। लेकिन क्या आपने खुद कभी सोचा है कि जब टायर में सामान्य हवा से भी काम चल सकता है तो नाइट्रोजन का ही विकल्प क्यों चुना जाए? दरअसल, टायर में नाइट्रोजन भरवाने का संबंध टायर की लाइफ के साथ-साथ आपकी सुरक्षा से भी जुड़ा होता है। टायर में नाइट्रोजन भरवाने के कई फायदे हैं-
नाइट्रोजन का न ही कोई कलर होता न ही इसकी कोई गंध होती है। यह सामान्य हवा का लगभग 78 प्रतिशत हिस्सा होती है। टायर में शुद्ध नाइट्रोजन का भरा जाना मतलब उसमें नमी और ऑक्सीजन की मात्रा का न के बराबर होना है। नतीजन टायर के अंदर जंग लगने की संभावना खत्म हो जाना। इससे टायर की लाइफ बढ़ती है।
नाइट्रोजन गैस पूरी तरह ड्राई होती है, इसलिए टायर के अंदर नमी जमा नहीं होती। इससे खासकर अलॉय व्हील्स में रिम सुरक्षित रहते हैं और टायर सिस्टम लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रहता है।
नाइट्रोजन के कण बड़े और स्थिर होते हैं, जिससे यह टायर से धीरे-धीरे बाहर निकलती है। इसका फायदा यह होता है कि टायर का प्रेशर लंबे समय तक बना रहता है और बार-बार हवा चेक करवाने की जरूरत भी कम पड़ती है।
कार या बाइक का टायर प्रेशर सही और स्थिर हो तो गाड़ी सड़क पर बेहतर पकड़ बनाती है। इससे ब्रेकिंग और कंट्रोल अच्छा रहता है और तेज रफ्तार या लंबी दूरी की यात्रा में टायर फटने का खतरा भी कम हो जाता है।
नाइट्रोजन गैस तापमान के बदलाव से कम प्रभावित होती है। गर्मी या सर्दी में टायर का प्रेशर ज्यादा नहीं बदलता, जिससे हर मौसम में गाड़ी चलाना आसान और सुरक्षित रहता है।
नाइट्रोजन गैस खासतौर पर लंबी दूरी, हाईवे ड्राइव और प्रीमियम गाड़ियों के लिए अधिक बेहतर मानी जाती है।
टायर का प्रेशर सही रहने पर गाड़ी को चलने में कम मेहनत लगती है। इससे इंजन पर दबाव कम पड़ता है और माइलेज बेहतर मिलता है, यानी ईंधन की भी बचत होती है।
ऐसे सिलेंडर का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, जान-माल का हो सकता है भारी नुकसान
Jio का सबसे बढ़िया पूरे 90 दिनों वाला प्लान, 200GB डाटा कहीं और नहीं मिलेगा
पशुओं की वजह से अब नहीं होंगे सड़क हादसे! NHAI ने शुरू किया ये सिस्टम
बसंत पंचमी 2026 किस तारीख को है, सरस्वती पूजा की तैयारी के लिए अभी से देखें बसंत पंचमी के रंगोली डिजाइन
देश के इकलौते नेता जो बने 2 राज्यों के मुख्यमंत्री, चार बार संभाली CM की कुर्सी
सतना में आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर, हरकत करते CCTV में कैद
'1000 करोड़ कमाने वाली है...' खतरनाक लुक में नजर आए धनुष, रिलीज हुआ Kara का पोस्टर
खतरनाक या कमाल? सिर पर जलता चूल्हा रखकर किया डांस, महिला का वीडियो देख लोग रह गए दंग
हाथी मांसाहारी होते हैं या शाकाहारी, नहीं जानते होंगे असली सच
BMC Election 2026: स्माइल न करने पर हो रही ट्रोलिंग के बीच सामने आया हेमा मालिनी का नया वीडियो, एक्ट्रेस ने कहा- 'अब ये मत...'
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited