30 दिन में 1,00,000+ लोगों ने खरीदी बुलेट, बन गया Royal Enfield का तहलका मचा देने वाला रिकॉर्ड
आपको पास Royal Enfield है और यदि आप लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि Royal Enfield ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बाइक का बादशाह वही है। भारत में रॉयल एनफील्ड का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। नवंबर 2025 ब्रांड के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस महीने कंपनी ने नई लॉन्चेज से लेकर भविष्य की बाइक्स तक सबकुछ दिखाया।
EICMA 2025 और गोवा में हुए Motoverse 2025 में Royal Enfield ने Bullet 650, Himalayan Mana Edition और आने वाली Flying Flea S6 जैसी बाइक्स ने लोगों का ध्यान खींचा। इतना ही नहीं, कंपनी ने अपनी 125वीं सालगिरह पर Classic 650- Special Edition भी लॉन्च की, जिसने लॉन्च के साथ ही सुर्खियों में जगह बना ली।
बिक्री में रिकॉर्ड उछाल- 22% की ग्रोथ
रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2025 में कुल 1,00,670 बाइक्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 22% ज्यादा है। नवंबर 2024 में कंपनी ने 82,257 यूनिट्स बेची थीं। इस बिक्री में से 10,265 बाइक्स एक्सपोर्ट की गईं, जो पिछले साल से थोड़ी अधिक है।
Himalayan Mana Edition
वहीं Himalayan Mana Edition को कंपनी का अब तक का सबसे एडवेंचर-रेडी मॉडल माना जा रहा है। भारत में हाई-परफॉर्मेंस एडवेंचर बाइक्स की डिमांड बढ़ रही है और Royal Enfield इस मौके को जोरदार तरीके से कैप्चर कर रही है।
Bullet 650 बनी शोस्टॉपर- प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री
नवंबर के लॉन्चेज में सबसे ज्यादा चर्चा रही नई Bullet 650 की, जिसने पहली बार Bullet ब्रैंड को 650cc प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, GST 2.0 लागू होने के बाद 350cc से कम सेगमेंट की बाइक्स की कीमतें कम हुई हैं, जिससे Classic 350, Hunter 350, Meteor 350 और Bullet 350 जैसे मॉडल्स की मांग और बढ़ गई है।
Royal Enfield Bullet 650
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में Himalayan Electric और Flying Flea Electric भी दिखाई दीं, जिससे साफ है कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी धमाका करने को तैयार है।
Himalayan 750 और Electric Bikes- भविष्य की झलक
Motoverse 2025 और EICMA में दिखाई गई Himalayan 750 ADV ने बाइक प्रेमियों को सबसे ज्यादा उत्साहित किया। इस प्रोटोटाइप में कंपनी ने क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, USD एडजस्टेबल सस्पेंशन, स्प्लिट सीट और डुअल आउटलेट एग्जॉस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिखाए।
Royal Enfield के लिए सुनहरा समय- फैंस और मार्केट दोनों खुश
इतनी लॉन्चेज, मॉडिफिकेशंस और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सेल्स ने साबित कर दिया है कि Royal Enfield सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि एक इमोशन है। कंपनी लगातार अपनी प्रेजेंस ग्लोबल मार्केट में बढ़ा रही है और अब इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर फोकस करके भविष्य की तैयारी भी कर चुकी है। भारतीय बाजार में इतनी बड़ी बिक्री दिखाती है कि ब्रांड के प्रति लोगों का भरोसा अब पहले से भी ज्यादा मजबूत है।
बिना रिचार्ज के कब तक एक्टिव रहेगीJio, Airtel, VI और BSNLसिम? जानें नया नियम
सर्दी के मौसम में कार का माइलेज क्यों कम हो जाता है? 99% लोग करते हैं ये बड़ी गलती
मौसम है ठंडा तो रोज खाएं अंडा, लेकिन पहले जान लें खाने का सही फंडा
Anupamaa 7 Maha Twist: राही के लिए प्रेम की जान लेगा दिवाकर, अनुपमा का एक सच जान बौखलाएगी रजनी
कितने अमीर हैं लियोनेल मेसी? प्राइवेट जेट से लेकर करोड़ों की सैलरी तक
Youtube Thriller: जिगर मजबूत कर देख डालें ये 7 फिल्में, बगैर चवन्नी खर्चे होगा मनोरंजन
कल का मौसम : 50 घंटे बारिश होगी मूसलाधार, बर्फबारी से पारा गिरेगा धड़ाम; कोहरा-शीतलहर का बड़ा अलर्ट
SBI ने FD ब्याज दरों में की बड़ी कटौती, 15 दिसंबर से नई दरें लागू, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज?
Salman Khan से अब नहीं होती है एक्टिंग, सरेआम बयां करते हुए बोले- मैं रोता हूं तो लोग हंसते हैं...
शेर ही क्यों होता है जंगल का राजा, हाथी या चीता क्यों नहीं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited