मुंबई : अपने फ्लैट में मृत पाई गई बार वेट्रेस, पति से अलग होने के बाद लिव-इन-पार्टनर के साथ रहती थी

मुंबई समाचार
Updated Dec 30, 2019 | 18:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई के दहिसर के एक फ्लैट में एक बार वेट्रेस मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

bar waitress found dead
बार वेट्रेस मृत पाई गई  |  तस्वीर साभार: Representative Image

मुंबई : मुंबई के दहिसर ईस्ट में स्थित एक फ्लैट में एक 32 वर्षीय महिला के मृत पाए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। मृतका की पहचान रोसीना शेख के तौर पर हुई है जो एक बार में वेट्रेस का काम करती थी। पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट नहीं पाया गया है, बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रोसीना शेख नवी मुंबई में सनपाड़ा में रहती थी। अपने पति से अलग होने के बाद उसने दहीसर में एक बिल्डिंग में एक अन्य शख्स के साथ रहने लगी थी। पुलिस के मुताबिक जब महिला का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया तब उसका उसका लिव-इन-पार्टनर हैदराबाद में था। शेख के एक भी बच्चा नहीं था।

शनिवार को शेख रात को 11 बजे अपने काम से वापस लौटी और अपने बिस्तर पर चली गई। जब शुक्रवार की सुबह घरेलू मेड घर पर काम करने के लिए आई तो उसे फ्लैट के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसे लगा कि शेख घर से बाहर होगी इसलिए वह वहां से चली गई और शाम में 3 बजे वापस से उसके फ्लैट पर आई।

इस समय भी उसके फ्लैट के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मेड ने उस फ्लैट के मकान मालिक को इसकी सूचना दी क्योंकि वो फ्लैट रोसीना शेख ने किराए पर लिया था। मकानमालिक ने उस फ्लैट की नकली चाबी लेकर उसका दरवाजा खोला। 
अंदर का नजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई।

शेख अपने बेडरुम में अपने बिस्तर पर बेसुध हालत में पड़ी थी। उन लोगों ने डॉक्टर को खबर किया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दहिसर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   

पुलिस ने बताया कि फ्लैट से एक ड्रिंक बरामद किया गया है जिसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। मृतका के लिव-इन-पार्टनर से भी पूछताछ की जाएगी। इस बीच दहिसर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर