यूपी : शादी समारोह में महिला डांसर कर रही थी डांस, रूकने पर मार दी गोली, [VIDEO]

लखनऊ समाचार
Updated Dec 09, 2019 | 21:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शादी समारोह में डांस कर रही महिला जब नाचना बंद किया तो उसके चेहरे पर गोली मार दी।

यूपी : शादी समारोह में महिला डांसर कर रही थी डांस, रूकने पर मार दी गोली, [VIDOE]
यूपी के चित्रकूट में महिला डांसर डांस करने से रूकी तो एक व्यक्ति ने मार दी गोली 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पिछले हफ्ते एक महिला डांसर एक शादी के कार्यक्रम में डांस कर रही थी। अचानाक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने डांस करते-करते रूक गई। उसके बाद उसे गोली मारी गई। अब उसकी हालत बहुत नाजुक है। यह युवती डांसिंग ग्रुप की सदस्य थी। वह सह-कलाकार के साथ मंच पर डांस कर रही थीं। एक मिनट के वीडियो क्लिप से पता चलता है कि एक आदमी नशे था और कह रहा था, महिला का डांस करना रूका तो गोली चल जाएगी। दूसरे आदमी ने कहा सुधीर भैया, आप गोली चला ही दो। उसके बाद महिला को अचानक पीछे से गोली मारी जाती है, गोली उसके चेहरे पर लगी। वहां मौजूद हर किसी को आश्चर्य होता है।  

वीडियो क्लिप के मुताबिक, महिला डांसर के रुकते ही वहां मौजूद एक शख्स कहता है 'गोली चल जाएगी', तभी वहां बैठा एक शख्स बोलता है 'सुधीर भैया आप गोली चला ही दो'। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति महिला डांसर को गोली मार देता है, जो उसके चेहरे पर लगती है। गोली लगते ही महिला डांसर खून से लथपथ स्टेज पर ही गिर जाती है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के ​खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह वीडियो एक दिसंबर का है। वीडियो के अनुसार ग्राम प्रधान सुधीर सिंह पटेल की बेटी की शादी में पर्फोमेंस के दौरान शूट किया गया था। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में दूल्हे के मामा, मिथिलेश और अखिलेश भी मंच पर मौजूद थे। ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों में से एक ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी थी। रविवार को दूल्हे के मामा राम प्रताप ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंकित मित्तल ने कहा कि हम आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है।

इसी तरह की एक घटना वर्ष 2016 में पंजाब के बठिंडा में एक शादी के दौरान जश्न मनाने के दौरान एक 25 वर्षीय महिला डांसर की मौत हो गई थी। डांसर कुलविंदर कौर जो गर्भवती थी, उसे मंच पर डांस करते समय पेट में गोली लगी थी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर