क्या है चॉकलेट का लव कनेक्शन, लड़कियों को क्यों होती है पसंद, जानिए कैसे रोमांस की रफ्तार बढ़ा देती है Chocolate

Why is chocolate related to love: चॉकलेट कोई आज की चीज नहीं है। इसका इतिहास सैकड़ों साल से है। कॉमन बात ये है कि तब भी चॉकलेट रोमांस को बढ़ाता था और आज भी। चॉकलेट कोको के बीजों से बनती है और इसका इतिहास 3,500 ईसा पूर्व से भी पुराना है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि यूरोपियन राजघरानों में अपने प्रेमियों को अपने प्यार को उत्तेजित करने के लिए चॉकलेट देने की परंपरा थी।

Chocolate

Why Chocolate associated with Love

Why is chocolate related to love in Hindi(चॉकलेट का प्यार से क्या संबंध है): वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है। फिज़ाओं में चारों और इश्क के गुलमोहर खिले हुए हैं। 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरू हुआ यह वैलेंटाइन्स वीक 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के साथ समाप्त होगा। इन सात दिनों में ना जाने कितने ही दिल मिलेंगे। जो पहले से साथ हैं उनके प्यार को नई रूमानियत मिलेगी। रोज डे और प्रपोज डे के बाद इस सप्ताह का तीसरा दिन होता है चॉकलेट डे। चॉकलेट डे पर लोग एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोहब्बत में चॉकलेट का क्या काम। कैसे चॉकलेट का संबंध रोमांस से हो गया। अगर इश्क और चॉकलेट के कॉकटेल को लेकर आपके मन में भी ढेरों सवाल घर किये हुए हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आपको प्यार और चॉकलेट के संबंध से जुड़े सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

इश्क के हारमोन्स को सक्रिय करती है चॉकलेट

रोमांस और चॉकलेट की जुगलबंदी पर विज्ञान भी अपनी मुहर लगा चुका है। साइंस की नजर में चॉकलेट कामोत्तेजक (aphrodisiac) फूड है। ये इच्छाओं को बढ़ावा देता है और प्रेमी को रोमांस के लिए और अधिक खुला बनाता है। चॉकलेट पर किये गए तमाम शोधों से पता चला कि जब कोई सिंगल इंसान चॉकलेट जैसी मीठी चीज खाता है तो वह रिलेशनशिप को लेकर पॉजिटिव हो जाता है। चॉकलेट दिमाग में हैप्पी फीलिंग को बढ़ाती है। चॉकलेट खाने पर ब्रेन से हैप्पी हार्मोन डोपामाइन रिलीज होता है। जो विपरीत जेंडर वाले लोगों के बीच आकर्षण को बढ़ाता है। इंटरनेट पर कई ऐसे रिसर्च स्टेटमेंट्स हैं जिनमें बताया गया है कि चॉकलेट खाने वाली महिलाओं में चॉकलेट न खाने वाली महिलाओं की तुलना में रोमांस की इच्छा अधिक होती है।

सदियों से रोमांस बढ़ा रही है चॉकलेट

चॉकलेट कोई आज की चीज नहीं है। इसका इतिहास सैकड़ों साल से है। कॉमन बात ये है कि तब भी चॉकलेट रोमांस को बढ़ाता था और आज भी। चॉकलेट कोको के बीजों से बनती है और इसका इतिहास 3,500 ईसा पूर्व से भी पुराना है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि यूरोपियन राजघरानों में अपने प्रेमियों को अपने प्यार को उत्तेजित करने के लिए चॉकलेट देने की परंपरा थी।

रोमांस का मूड बनाती है चॉकलेट

रोमांस का सीधा संबंध हमारे मूड से होता है। अगर मूड खराब हो तो मन में रोमांस की इच्छा कभी नहीं आएगी। वहीं अगर आपका मान तनाव मुक्त है और मन में खुशी है तो आप रोमांस की ओर आकर्षित होते हैं। यहीं पर चॉकलेट कारगर साबित होता है। चॉकलेट में ऐसे गुण होते हैं जो मस्तिष्क को राहत देने वाले रसायन छोड़ती है जो ऊर्जा और रोमांस की इच्छा के स्तर को बढ़ाते हैं। आप कितने भी तनाव में क्यों ना रहें चॉकलेट आपको स्थिर कर देता है। वह आपके हैप्पी हार्मोंस को तुरंत एक्टिव कर देता है। आपका मूड बहुत अच्छा हो जाता है। अच्छा मूड का नतीजा अच्छा रोमांस होता है।

लड़कियों को क्यों पसंद होती है चॉकलेट

मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों का निचोड़ निकालें तो पता चलता है कि लड़कियों को उनके मासिक धर्म से सप्ताह भर पहले शरीर में सेरोटोनिन की कमी हो जाती है। इस कमी के कारण कई हार्मोन्स गिरने लगते हैं। ऐसे में लड़कियों को चॉकलेट की क्रेविंग होती है। दरअसल चॉकलेट में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोन होता है जो कि स्ट्रेस कम करने और खुश रहने में मदद करता है। लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद होती है कि एक शोध के मुताबिक पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाएं 25 फीसदी ज्यादा चॉकलेट उत्पाद ऑनलाइन मंगाती हैं।

चॉकलेट खाने के फायदे (Benefits of Chocolate)

चॉकलेट स्वाद के साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है। ये सुंदरता बढ़ाने से लेकर सेहत को बेहतर करता है। आइए जानते हैं चॉकलेट खाने से शरीर को कितनी तरह से फायदे होते हैं:

1. रिसर्च से पता चलता है कि डेली दो डार्क चॉकलेट खाने से स्ट्रेस लेवल कम होता है। इसके अलावा चॉकलेट से हाई ब्लड प्रेशर भी नीचे आता है। चॉकलेट से दिल संबंधी कई बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है।

2. चॉकलेट मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। ऑस्ट्रेलिया की एक रिसर्च बताती है कि नियमित रूप से चॉकलेट का सेवन करने वाले वयस्कों का मेंटल लेवल दूसरों से बेहतर है।

3. कैलिफोर्निया के सैन डिएगो यूनिवर्सिटी की रिसर्च की मानें तो चॉकलेट का सेवन करने वाले वयस्कों का बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है।

4. चॉकलेट आपकी उम्र बढ़ने की गति को भी रोकता है। दरअसल चॉकलेट्स में कोको फ्लैनवॉल होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी नहीं आने देते। चॉकलेट खाने वालों में ना खाने वालों से ज्यादा मजबूत सोचने की क्षमता होती है।

आपको बता दें कि चॉकलेट के फायदे और नुकसान इंसान की शारीरिक अवस्था, उम्र और सेहत पर निर्भर करती है। इसलिए चॉकलेट को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर ले लें। रही बात चॉकलेट डे की तो इस दिन को यादगार और खास बनाने के लिए आप अपने प्यार को चॉकलेट जरूर गिफ्ट करें। यह चॉकलेट ना सिर्फ जुबान पर बल्कि आपके रिश्तों में भी रोमांस की मिठास भर देगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited