Chocolate Day 2025: आज कौन सा दिन है वैलेंटाइन वीक में, जानें कब और क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे

Chocolate Day 2025 (चॉकलेट डे कब आता है): वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है, चॉकलेट डे। आज चॉकलेट डे है। चॉकलेट एक ऐसा तोहफा है, जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। प्रेम से जुड़े इस समय में चॉकलेट की क्या भूमिका है। आइए जानते हैं चॉकलेट डे का महत्व, इस दिन को क्यों सेलिब्रेट किया जाता है और इसका वैलेंटाइन से जुड़ा इतिहास।

chocolate day 2025, चॉकलेट डे कब आता है

कब आता है चॉकलेट डे

Chocolate Day 2025 (चॉकलेट डे कब आता है): रिश्तों को मजबूत करने के लिए, चाहे वो प्रेम को हों, दोस्ती के या कुछ और, ये बहुत जरूरी है कि कुछ तोहफे दिए जाएं। तो इसके लिए एक मिठास से भरे और सबको पसंद आने वाली चीज से बेहतर क्या हो सकती है। इसीलिए इस खास मौके पर लोग अपने प्रियजनों को चॉकलेट देकर उनके प्रति अपने प्यार को दिखाते हैं। चॉकलेट डे के दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट देकर सारे गिले-सिकवे दूर कर लेते हैं। प्रपोज डे के अगले दिन पड़ने वाला ये दिन रिश्तों में मिठास घोलने का बहाना है। आइए जानते हैं चॉकलेट डे कब मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास।

कब मनाया जाता है चॉकलेट डे (Chocolate Day 2025 Date)

चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन मनाया जाता है, यानी 9 फरवरी को। चॉकलेट इतने सिंपल होते हुए भी प्यार का एक सुंदर और मीठा संकेत होते हैं और इसलिए इस दिन, प्रेमी जोड़े अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को अपनी पसंदीदा चॉकलेट देते हैं। प्रेमी जोड़े ही नहीं, इस दिन हर तरह के रिश्ते में लोग एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं।

क्या है चॉकलेट डे का महत्व (Significance Of Chocolate Day)

मूल रूप से देखें तो चॉकलेट का प्रेम संबधों में महत्व इसके शानदार मीठे स्वाद की वजह से है। वैलेंटाइन वीक का हर दिन एक खास थीम पर आधारित होता है, जो लोगों में अपने स्पेशल रिश्तों को मजबूत करता है। चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन पड़ता है। चॉकलेट को अक्सर प्यार और रोमांस से भी जोड़ा जाता है, इसी कारण ये दिन अपने प्रियों को चॉकलेट देने के लिए कुछ निश्चित सा किया गया है।

क्या है चॉकलेट डे का इतिहास (History Of Chocolate Day)

वैसे तो चॉकलेट का इतिहास माया और एज्टेक जैसी प्राचीन मेसोअमेरिकन सभ्यताओं से जुड़ा है, जो इसे एक कड़वे पेय के रूप में पीते थे। 16वीं सदी में चॉकलेट ने जब यूरोप में लोकप्रियता हासिल की तो इसे प्यार और खुशी से जोड़ा जाने लगा। समय के साथ, चॉकलेट रोमांटिक प्रपोजल और खास मौकों का हिस्सा बन गई। चॉकलेट को मॉडर्न रूप मिला 19वीं सदी में, जब रिचर्ड कैडबरी ने कोकोआ बटर को चॉकलेट के आज के ठोस रूप में बदलने का तरीका खोजा। रिचर्ड ने नई चॉकलेट के लिए एक बेहतरीन मार्केटिंग अवसर पहचाना और उन्हें खूबसूरती से सजाए गए दिल के आकार के डिब्बे में बेचना शुरू कर दिया, जिन्हें उन्होंने खुद डिजाइन किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मेधा चावला author

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited