Valentine's Day Mehndi Designs 2025: मेहंदी के संग चढ़ेगा प्यार का रंग, हाथों पर रचाएं ऐसी वैलेंटाइन डे स्पेशल खूबसूरत मेहंदी तो पियाजी से जुड़ेंगे दिल के तार

Valentine's Day Mehndi Designs 2025: वैलेंटाइन वीक को बड़े धूम धाम से कपल्स सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब बस कपल्स को वैलेंटाइन डे का इंतजार है। वैलेंटाइन डे के दिन कुछ लड़कियां अपने पार्टनर को खुश करने के लिए ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं तो साथ ही हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं। वहीं, जिनकी शादी हो चुकी है वो भी अपने पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं।

valentine day mehndi designs photos

valentine day mehndi designs photos

Valentine's Day Mehndi Designs 2025: शुक्रवार,7 फरवरी के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस खास दिन पर कपल्स खूब तैयार होकर डेट पर जाते हैं और साथ में समय बिताते हैं। वैलेंटाइन मनाने का हर किसी का अपना तरीका है। कोई इसे वेस्टर्न तरीके से मनाता है तो कोई इंडियन स्टाइल यानी ट्रेडिशनल कपड़े और मंदिर जाकर। अब प्यार के त्योहार को मनाने में कोई नियम तो होता नहीं है। तो अगर आपकी प्लानिंग भी ट्रेंडिशनल तरीके से इसे सेलिब्रेट करने की है और आप इस जिन सूट-साड़ी पहनने वाली हैं तो आपको मेहंदी भी जरूर लगानी चाहिए। यहां पर वैलेंटाइन डे स्पेशल मेहंदी के डिजाइन्स मौजूद हैं।

Happy Valentine's Day Mehndi Designs Photo-

फ्रंट हैंड पर ऐसी फोरहेड Kiss वाली मेहंदी भी खूब जचती है। लड़कियों को आजकल ये डिजाइन सबसे ज्यादा भा रहे हैं। इस डिजाइन को लगाते ही इसके रंग के साथ आपके प्यार का रंग भी गहरा होगा।

हाथ पर अपने सईयां जी की परछाई बनवाकर आप लव यू भी लिखवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आप भरे-भरे हाथ के लिए भी ट्राई कर सकती हैं और इसे लगाकर जब आप अपने पार्टनर को दिखाएंगी तो वो एक बार और आपके प्यार में पड़ जाएंगे।

बैक हैंड पर अगर वैलेंटाइन स्पेशल मेहंदी लगानी है तो आपको एक बार ये डिजाइन देखना चाहिए। इस डिजाइन को लगाकर आपका रूप निखर जाएगा और आप और भी ज्यादा प्यारी लगेंगी।

उल्टे हाथ पर लगाने के लिए इस तरह की मेहंदी भी बेस्ट है। जाल डिजाइन वैसे भी इन दिनों ट्रेंड में है और ये आपके गोरे-गोरे हाथों पर प्यारी भी लगेगी।

अगर आपने प्रपोज डे के दिन हां कह दिया है या फिर अगर आपने शादी के लिए अपने प्रेमी को हां कह दिया है तो आप वैलेंटाइन्स डे के दिन ये 'सी सेड यश' वाली मेहंदी लगा सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Srishti author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited