जनवरी 2026 की स्पेशल डेट्स, नए साल की शुरुआत से बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस तक - आएंगे ये खास दिन
Important Days In January 2026: साल 2026 का जनवरी महीना नए साल की शुरुआत के साथ कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के दिनों को अपने आप में समेटे हुए है। नए साल के जश्न से लेकर गणतंत्र दिवस तक ये सभी दिन हमें संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। आइए यहां एक नजर में देखें जनवरी 2026 के महत्वपूर्ण दिन...
- Authored by: गुलशन कुमार
- Updated Dec 18, 2025, 03:33 PM IST
Important Days In January 2026: जनवरी सिर्फ कैलेंडर का पहला महीना नहीं है, बल्कि नई शुरुआत, नए संकल्प और नई ऊर्जा का प्रतीक भी है। नए साल के स्वागत से लेकर गणतंत्र दिवस की गौरवपूर्ण परेड तक, यह महीना भावनाओं और जिम्मेदारियों का अनोखा संगम है। नए साल 2026 का जनवरी महीना भी अपने साथ कई ऐसे महत्वपूर्ण दिन लेकर आ रहा है, जो इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, समाज और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े हुए हैं। ये दिन हमें याद दिलाते हैं कि समय के साथ समाज ने कैसे विकास किया। इसके साथ ही इस महीने में कई तरह के व्रत त्योहार भी मनाए जाएंगे। इसी महीने में मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी जैसे पर्व भी मनाए जाते हैं, जो प्रकृति, फसल और भारतीय संस्कृति से हमारे गहरे संबंध को दर्शाते हैं। वहीं गणतंत्र दिवस जैसे दिन हमें लोकतंत्र के महत्व की याद दिलाते हैं। यहां एक नजर में देखें साल 2026 के जनवरी माह के सभी खास दिन...
नव वर्ष दिवस - 1 जनवरी
जनवरी माह का सबसे पहला दिन 1 जनवरी नव वर्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल की सबसे पहली सुबह नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आती है। दुनिया भर में इसे नई शुरुआत, आत्ममंथन और भविष्य की योजनाओं के दिन के रूप में मनाया जाता है।
विश्व ब्रेल दिवस - 4 जनवरी
4 जनवरी को मनाया जाने वाला विश्व ब्रेल दिवस दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक खास दिन है। यह दिन दृष्टिबाधित लोगों के अधिकारों और ब्रेल लिपि के महत्व को उजागर करता है।
विश्व ब्रेल दिवस
प्रवासी भारतीय दिवस - 9 जनवरी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अफ्रीका से भारत वापस लौटने के दिन की याद में प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों के योगदान को सम्मान देने का दिन है।
विश्व हिंदी दिवस - 10 जनवरी
हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। विश्व हिंदी दिवस हिंदी को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने और भाषाई एकता को मजबूत करने का अवसर है। हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व और सांस्कृतिक पहचान के लिए विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।विश्व हिंदी दिवस
राष्ट्रीय युवा दिवस - 12 जनवरी
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 12 जनवरी को मनाया जाने वाली यह दिन युवाओं को प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का संदेश देता है।
मकर संक्रांति - 14 जनवरी
मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति / पोंगल / लोहड़ी आदि नामों से मनाया जाता है। साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को पड़ेगा।
बसंत पंचमी - 23 जनवरी
बसंत पंचमी एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है, जो आमतौर पर जनवरी-फरवरी माह के मध्य में पड़ता है। साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को पड़ेगा।
राष्ट्रीय बालिका दिवस - 24 जनवरी
बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और समानता पर जोर देने का प्रतीक ये दिन हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बेटियां बोझ नहीं, भविष्य हैं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस
गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
जनवरी माह का सबसे महत्वपूर्ण और संवैधानिक दिन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। ये भारतीय संविधान के लागू होने का ऐतिहासिक दिन है, जो देश की लोकतांत्रिक आत्मा का उत्सव है।
