Good Morning Happy Holika Dahan Images: रिश्तेदारों को खास अंदाज में कहें सुप्रभात, व्हाट्सप पर शेयर करें हैप्पी होलिका दहन इमेजेज, विशेज, स्टेटस

Good Morning Happy Holika Dahan Images: होलिका दहन होली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन की कथा भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और उनके पिता हिरण्यकश्यप से जुड़ी है। होलिका दहन के दौरान, लोग लकड़ियों और उपलों का ढेर जलाते हैं, जो बुराई के नाश का प्रतीक है। होलिका दहन के समय नई फसल की बालियां, जैसे कि गेहूं और चने की फलियां, अग्नि में डाली जाती हैं। यह आने वाली फसल के लिए अच्छी पैदावार की कामना का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप होलिका दहन की बधाई देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं।

Good Morning Happy Holika Dahan Images

Good Morning Happy Holika Dahan Images

Good Morning Happy Holika Dahan Images: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल 13 मार्च 2025 यानी आज होलिका दहन किया जा रहा है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक कहते हैं। यह त्योहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की कहानी से जुड़ा है। प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नामक एक राक्षस राजा था। वह बहुत शक्तिशाली था और खुद को भगवान मानता था। उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप को यह पसंद नहीं था और उसने कई बार प्रह्लाद को मारने की कोशिश की। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। हिरण्यकश्यप ने होलिका से कहा कि वह प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठ जाए। होलिका ने ऐसा ही किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच गया और होलिका जलकर राख हो गई। तब से ही होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। इसे देशभर में बेहद धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामानाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को होलिका दहन की बधाई देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज भेज सकते हैं।

Good Morning Happy Holika Dahan Wishes Images

1. जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख

उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं

सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

2. अच्छाई की जीत हुई है,

हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की,

शुभ घड़ी आज आयी है,

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

3. आइए मिलकर हम सभी

होलिका की आग में जला दें

अपने मन की सारी बुराइयां

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

4. गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली

खुशियों से भरी रहे आपकी झोली

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

5. होली के इस त्यौहार पर

हमने हवा में रंग उड़ाया है।

आज कोई गम न करना

खुशियों का मौसम आया है।

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

6. ऊपर वाले ने फिर फरमाया है,

बेरंग हो रही जिंदगी को

रंग बिरंगी करने का वक्त आया है।

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

7. सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,

बागों में फूलों की खुशबू संग हो,

आप जब भी खोलें अपनी पलकें

आपके चेहरे पर होली का रंग हो

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ritu raj author

शुरुआती शिक्षा बिहार के मुजफ्फरपुर से हुई। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए नोएडा आय...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited