डेट देम टिल यू हेट देम: ऐसा डेटिंग ट्रेंड जो प्यार को बना रहा जहर, जानें क्यों नफरत होने तक साथ रह रहे कपल्स
Date them till hate them (डेट देम टिल यू हेट देम): आज के युवाओं का डेटिंग कल्चर बहुत फास्ट तो है लेकिन भरोसेमंद नहीं है। जेन जी को हर बात की जल्दी है। उसे सबकुछ फटाफट चाहिए। इसी माइंडसेट के कारण ये लोग सामने वाले को पूरी तरह समझने से पहले ही रिश्ते में कूद जाते हैं। जितनी जल्दी ये किसी से दिल लगाते हैं उतनी ही तेजी से इनके दिल टूटते भी हैं।
- Authored by: Suneet Singh
- Updated Dec 13, 2025, 03:51 PM IST
Date them till hate them Dating Trend: आजकल एक से एक डेटिंग ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ ट्रेंड्स तो ऐसे हैं जो रिश्तों की नींव को ही बुरी तरह से हिला देते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों जेन जी के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस ट्रेंड का नाम है - डेट देम टिल यू हेट देम (Date Them Till You Hate Them)। मतलब कि सामने वाले को तब तक डेट करते रहो जब तक कि उससे नफरत ना हो जाए। रिलेशनशिप कोच और एक्सपर्ट्स इस डेटिंग ट्रेंड को बेहद टॉक्सिक और हानिकारक बता रहे हैं।
क्या है इस डेटिंग ट्रेंड का मतलब
यह ट्रेंड कहता है कि अगर रिलेशनशिप में स्पार्क कम लगे या समस्याएं हों, तो ब्रेकअप की बजाय पार्टनर को डेट करते रहो। कम्युनिकेशन बंद कर दो, इमोशनल डिस्टेंस बढ़ा लो, ताकि प्यार धीरे-धीरे नफरत में बदल जाए। नतीजा? ब्रेकअप आसान हो जाता है, क्योंकि अब दर्द की बजाय राहत मिलती है।
क्यों टॉक्सिक है ये डेटिंग ट्रेंड (Photo: iStock)
डेटिंग का यह नया चलन ‘स्लो बर्न’ नहीं, बल्कि ‘स्लो पॉइजन’ के समान है। यहां समस्याओं के सुलझाने को इग्नोर कर रिश्ता सड़ने दिया जाता है। सोशल मीडिया पर जेन जी इसे नया ब्रेकअप हैक बता रही है, लेकिन रियल लाइफ में यह इमोशनल नेग्लेक्ट को बढ़ावा देने वाला होता है।
इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है ये ट्रेंड
आज के युवाओं का डेटिंग कल्चर बहुत फास्ट तो है लेकिन भरोसेमंद नहीं है। जेन जी को हर बात की जल्दी है। उसे सबकुछ फटाफट चाहिए। इसी माइंडसेट के कारण ये लोग सामने वाले को पूरी तरह समझने से पहले ही रिश्ते में कूद जाते हैं। जितनी जल्दी ये किसी से दिल लगाते हैं उतनी ही तेजी से इनके दिल टूटते भी हैं।
Date Them Till You Hate Them जैसा ट्रेंड इन युवाओं को सहूलियत देता है कि वह रिलेशनशिप में आने की जल्दबाजी के गिल्ट को कम कर सकें। जिस जल्दबाजी की गलती वो रिश्ते में आने के लिए कर चुके रहते हैं वही गलती वह ब्रेकअप के लिए नहीं करना चाहते। वह रिश्ते में बने रहते हैं। रिश्ते में रहकर वह समझने की कोशिश करते हैं कि सामने वाले का गुस्सा कैसा है, वह तनाव में कैसे रिएक्ट करता है, रिलेशनशिप में उनकी एक्सपेक्टेशंस क्या हैं, वगैरह।
युवाओं के बीच क्यों पॉपुलर है ये ट्रेंड (Photo: iStock)
इस टॉक्सिक ट्रेंड के संभावित फायदे
ट्रेंड के समर्थक कहते हैं कि यह जल्दबाजी से बचाता है। शुरुआत में डेटिंग करते समय सामने वाले में स्पार्क न नजर आए तो भी समय दो, शायद कनेक्शन सही हो जाए। ऐसे ट्रेंड फॉलो करने वालों कै ब्रेकअप में कम दिल टूटता है, क्योंकि नफरत हो जाने पर रिश्ते से निकलना आसान लगता है। कुछ के लिए यह ‘क्वाइट क्विटिंग’ जैसा है, रिश्ते को सुधारने की ना के बराबर कोशिश, जिससे बाहर निकलना सहज हो जाए। कुछ युवा मानते हैं कि इससे वे ‘ओवरथिंकिंग’ से बचते हैं और साफ सपाट फैसला ले पाते हैं।
रिश्तों के लिए जहरीला क्यों है ये ट्रेंड
बहुत से रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स इसे ब्रेकअप का सबसे खराब तरीका मानते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भी रिश्ते के खराब होने का मुख्य कारण कम्युनिकेशन की कमी होता है। अगर कोई समस्या है तो उसे पार्टनर के साथ शेयर करें। समस्याओं को छुपाने से रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। यह मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है।
इस टॉक्सिक ट्रेंड के संभावित फायदे (Photo: iStock)
जैसा की इस तरह के डेटिंग ट्रेंड में होता है, पार्टनर को फ्रीज आउट करना ट्रस्ट तोड़ता है, जो फ्यूचर रिलेशनशिप्स में असुरक्षा पैदा करता है। इस तरह के डेटिंग ट्रेंड में समय की बर्बादी सबसे बड़ा नुकसान है। महीनों या साल तक बर्बाद हो जाते हैं।
साइकोलॉजिस्ट्स का मानना है कि यह सेल्फ-सैबोटाज है। नार्सिसिस्टिक लोग इसे पसंद करते हैं, लेकिन हेल्दी रिलेशनशिप्स में ऐसे फालतू के ट्रेंड के लिए कोई जगह नहीं है। लॉन्ग-टर्म में यह पैटर्न टॉक्सिक बन जाता है।
हेल्दी रिलेशनशिप्स के लिए बेहतर रास्ता चुनें
ब्रेकअप का दर्द तकलीफ देता है। सिर्फ इसी तकलीफ से बचने के लिए 'डेट देम टिल यू हेट देम' जैसे तरीके अपनाना कोई हल नहीं है। वैसे भी ये सिर्फ ब्रेकअप को टालता है। ब्रेकअप की संभवना को खत्म नहीं करता।
इस खतरनाट डेटिंग ट्रेंड से दूरी क्यों है जरूरी (Photo: Pexels)
विशेषज्ञों ने इस तरह के टॉक्सिक ट्रेंड्स के हेल्दी अल्टरनेटिव सुझाए हैं। उनके मुताबिक अगर आपको रिश्ते से निकलना है तो आप ओपन कम्युनिकेशन या काउंसलिंग का सहारा ले सकते हैं। वहीं रिलेशनशिप एक्सपर्ट यह सलाह भी देते हैं कि स्पार्क की बजाय कॉम्पेटिबिलिटी पर फोकस करें। अगर रिश्ता सही नहीं, तो आपसी बातचीत से खत्म करें। रिश्ते को समझें, समय दें, लेकिन नफरत होने तक इंतजार करके फैसला न करें।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल
