What is US Delta Force: पहले बगदादी को निपटाया, अब मादुरो को उठाया; कितनी खतरनाक है अमेरिका की डेल्टा फोर्स
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने दुनिया की सबसे गोपनीय और खतरनाक सैन्य यूनिट यूएस डेल्टा फोर्स एक बार फिर सुर्खियों में है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ये डेल्टा फोर्स किस तरह का सैन्य बल है? ये किस तरह से अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हैं, इस फोर्स में भरती कैसे होती है। इसके अलावा, यूएस डेल्टा फोर्स ने किन बड़े सैन्य अभियानों को अंजाम दिया है। आज हम आपको इन्ही सब सवालों के जवाब देंगे।
- Compiled by: शिव शुक्ला
- Updated Jan 3, 2026, 09:22 PM IST
वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति मादुरो की हिरासत के ट्रंप के दावे ने पूरी दुनिया में नई बहस छेड़ दी है। जहां अमेरिका अपनी इस कार्रवाई को सही ठहरा रहा है वहीं, कई देश इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि इस सैन्य कार्रवाई के बाद एक और चीज है जिसके बारे में पूरी दुनिया में चर्चा तेज हो गई है। वो है अमेरिका की डेल्टा फोर्स। अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को इसी फोर्स ने वेनेजुएला में घुसकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया। जिसके बाद से अमेरिका की सबसे गोपनीय और खतरनाक सैन्य यूनिट यूएस डेल्टा फोर्स एक बार फिर सुर्खियों में है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ये डेल्टा फोर्स किस तरह का सैन्य बल है? ये किस तरह से अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हैं, इस फोर्स में भरती कैसे होती है। इसके अलावा, यूएस डेल्टा फोर्स ने किन बड़े सैन्य अभियानों को अंजाम दिया है। आज हम आपको इन्ही सब सवालों के जवाब देंगे।
मादुरो को लेकर क्या बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बकौल ट्रंप, इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सहित को हिरासत में लिया गया और देश से बाहर ले जाया गया। ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला और उसके नेता के खिलाफ 'बड़े पैमाने पर हमला' किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में मादुरो की पत्नी को भी पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शनिवार को बयान जारी करने की योजना है। हालांकि ट्रंप ने खुलकर यह नहीं बताया कि वेनेजुएला में ये कार्रवाई किस यूनिट ने की, लेकिन अमेरिकी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि इसे डेल्टा फोर्स ने ही अंजाम दिया है।
क्या है यूएस डेल्टा फोर्स
यूएस डेल्टा फोर्स का आधिकारिक नाम 1st Special Forces Operational Detachment–Delta (1st SFOD-D) है। यह अमेरिकी सेना की सबसे एलीट टियर वन स्पेशल मिशन यूनिट मानी जाती है। यूएस डेल्टा फोर्स डेल्टा फोर्स दुनिया की सबसे विशिष्ट और गुप्त सैन्य इकाइयों में से एक है।कब और क्यों हुई इसकी स्थापना?
यूएस की इस बेहद खतरनाक डेल्टा फोर्स की स्थापना 1977 में की गई थी। इसके पहले कमांडर चार्ल्स बेकविथ थे। दरअसल, ब्रिटेन की स्पेशल एयर सर्विस(SAS)के साथ काम करने के दौरान बेकविथ को लगा कि अमेरिका को भी एक अत्यंत सटीक और गोपनीय काउंटर-टेरर यूनिट की जरूरत है। फिर उन्होंने इसका गठन किया। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में स्थित,डेल्टा फोर्स अमेरिकी सेना के विशेष अभियान कमान के अधीन काम करती है और संयुक्त विशेष अभियान कमान (जेएसओसी) के प्रति जवाबदेह है। इसे प्रथम विशेष बल परिचालन टुकड़ी-डेल्टा (प्रथम एसएफओडी-डी)के नाम से भी जाना जाता है। यह यूनिट उन मिशनों के लिए जानी जाती है, जिनके बारे में अमेरिका कई बार सालों तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं करता।डेल्टा फोर्स किस तरह के ऑपरेशन को अंजाम देती है?
मिलिट्री.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार,डेल्टा फोर्स बेहद गोपनीय तरीके से अपने ऑपरेशंस को अंजाम देती है। इसके द्वारा अंजाम दिए जाने वाले मुख्य काम जैसे हाई-वैल्यू टारगेट को पकड़ना या खत्म करना, आतंकवाद विरोधी अभियान, डायरेक्ट एक्शन ऑपरेशन, बंधकों को छुड़ाने के मिशन आदि होते हैं। यह यूनिट अक्सर CIA के साथ मिलकर काम करती है और इसके कई ऑपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं।किन बड़े ऑपरेशन में रही डेल्टा फोर्स की भूमिका?
वैसे तो डेल्टा फोर्स जिन मिशन पर काम करती है वे अधिकांश गोपनीय होते हैं। हालांकि काफी वक्त के बाद अमेरिका ने डेल्टा फोर्स के कुछ मिशन सार्वजनिक किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेल्टा फोर्स के कुछ खास अभियानों में ऑपरेशन प्राइम चांस, 2001 में बिन लादेन की खोज, बगदाद में हवाई हमला,इराक में बंधको का रेस्क्यू अभियान,ऑपरेशन गोथिक सर्पेंट,सोमालिया अभियान,ऑपरेशन अर्जेंट फ्यूरी,ग्रेनाडा अभियान हैं। इसके अलावा, डेल्टा फोर्स ने 2019 में ISIS प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी के खिलाफ किए गए ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी। सीरिया में हुए इस मिशन को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज की सबसे बड़ी कामयाबियों में गिना जाता है।
डेल्टा फोर्स में भर्ती कैसे होती है?
यूएस आर्मी की इस खास यूनिट में सीधे तौर पर भर्ती नहीं होती। इसमें केवल सेवारत अमेरिकी सैनिकों को काफी चुनकर शामिल किया जाता है। इसके लिए आर्मी रेंजर्स और स्पेशल फोर्सेज से जवानों को बेहद कठोर चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।