कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां अहिरवां क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से इस कदर नाराज हुआ कि उसने ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट और गर्दन को रेत लिया। युवक को गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
यह घटना अहिरवां क्षेत्र में बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र 26 साल है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका ढाई साल का एक बेटा भी है। बताया जाता है कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी पत्नी को डेंगू हुआ था और इसी दौरान वह इलाज के लिए मायके चली गई थी। तबसे वह लौटी नहीं थी।
युवक के परिजनों का कहना है कि वह पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण परेशान रहता था। धीरे-धीरे उसकी मन:स्थिति बिगड़ती चली गई और अंतत: उसने ब्लेड से खुद पर ही वार कर दिया। 26 वर्षीय युवक मजदूरी करता है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे लहुलुहान हालत में पाया, जिसके बाद उसे हैल्ट अस्पताल ले जाया गया।
Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।