Kanpur: सोशल मीडिया पर यूं खेला गया दोस्ती, प्यार और धोखे का खेल, नाबालिग से रेप

Kanpur News : कानपुर में एक नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती भारी पड़ गई। युवक ने उसे एक होटल में ले जाकर पहले बेहोश किया, जिसके बाद रेप जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Rape
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग से किया रेप   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • कानपुर में नाबालिग लड़की से रेप
  • सोशल मीडिया पर फ्रेंड बना था आरोपी
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Kanpur Crime News : सोशल मीडिया पर किसी भी अजनबी से दोस्ती कितनी भारी पड़ सकती है, इसके बारे सिर्फ वही बता सकता है जिसके साथ वारदात की जा चुकी हो। कई बार सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से हुई दोस्ती एक खौफनाक वारदात का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया पर युवक से प्यार हो गया। दोनों ने मिलने का समय भी रखा। लेकिन जब मिले तो एक ही मुलाकात ने लड़की का सबकुछ छीन लिया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर का है, जहां एक लड़की किसी लखनऊ के युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बैठी। दोस्ती आगे चलकर प्यार में तब्दील हो गई। दोनों काफी समय से बात करने लगे तो मिलने का प्रोग्राम सेट किया। युवक अपने सोशल मीडिया की गर्लफ्रेंड से मिलने लखनऊ से कानपुर पहुंचा और मिलने के बजाए उसे किसी बहाने से होटल में ले गया। जहां उसने लड़की को नशीली वस्तु पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब लड़की को होश आया तो उसे अपने साथ हुई वारदात का अंदाजा हुआ। जब उसने लड़के से इस बात को कहा तो लड़का उसे अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान दोनों की लड़ाई हुई और लड़की ने शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और वहीं से लड़के को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गए। कोतवाली एसीपी अशोक कुमार सिंह ने इस मामले में बताया कि, नाबालिग लड़की की आरोपी से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। युवक ने एक होटल में ले जाकर लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर