देश

शेख हसीना को बांग्लादेश को प्रत्यर्पित करेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने कर दिया साफ

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना इस समय भारत में हैं। बांग्लादेश की सरकार शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग कर रही है, शेख हसीना को बांग्लादेश में मौत की सजा सुनाई गई है।

MEA Spokesperson Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर आई आधिकारिक मांग के बाद भारत सरकार इस अनुरोध की कानूनी और न्यायिक दृष्टि से समीक्षा कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश से ऐसा अनुरोध प्राप्त हुआ है और इसे तय प्रक्रिया के तहत परखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शेख हसीना: बांग्लादेश की Iron Lady से लेकर अदालत के कठघरे तक! सत्ता, संघर्ष और पतन की अनसुनी दास्तां

शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

जायसवाल के अनुसार, भारत इस पूरे मामले को अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ देख रहा है। उन्होंने कहा, “हां, हमें अनुरोध प्राप्त हुआ है और इस अनुरोध की न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत जांच की जा रही है।” उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि भारत बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों के लिए प्रतिबद्ध है-जिसमें शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता जैसी मूलभूत आवश्यकताएं शामिल हैं।

भारत में रह रही हैं शेख हसीना

शेख हसीना, जो लंबे समय तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं, उनके खिलाफ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच यह प्रत्यर्पण अनुरोध कई स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शेख हसीना तख्तापलट के बाद से भारत में रह रही हैं।

बांग्लादेश ने क्या कहा

बांग्लादेश ने बुधवार को कहा कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के उसके पूर्व के अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बांग्लादेश को भारत से जवाब की उम्मीद है क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने और पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी ठहराए जाने के बाद ‘‘अब स्थिति अलग है।’’ मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पिछले सप्ताह भारत को एक "आधिकारिक पत्र" भेजकर हसीना (78) के प्रत्यर्पण की मांग की थी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार हसीना के प्रत्यर्पण के अपने नवीनतम अनुरोध पर भारत के जवाब का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं है कि वे (भारत) ढाका के अनुरोध के एक हफ्ते के भीतर जवाब देंगे, लेकिन हम आशान्वित हैं कि हमें जवाब मिलेगा।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार Author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article