देश

Vande Bharat Sleeper Train को मिला ऐतिहासिक रिस्पॉन्स, घंटों में टिकट फुल; किस तारीख से चलेगी ट्रेन?

कामाख्या–हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली व्यावसायिक यात्रा ने इतिहास रच दिया है। टिकट बुकिंग खुलते ही कुछ ही घंटों में सभी सीटें फुल हो गईं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 22–23 जनवरी 2026 से सेवा शुरू करेगी और पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत के बीच तेज़, सुरक्षित और आरामदायक रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगी।

vande bharat sleeper train

भारत स्लीपर ट्रेन (27576) की पहली ही व्यावसायिक यात्रा ने रिकॉर्ड बना दिया है। (फोटो सोर्स: indian railway)

Photo : Twitter

Vande Bharat Sleeper Train: पूर्वोत्तर भारत के लिए रेलवे इतिहास में एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। कामाख्या (KYQ) से हावड़ा (HWH) के बीच चलने वाली देश की अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (27576) की पहली ही व्यावसायिक यात्रा ने रिकॉर्ड बना दिया है। टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में ट्रेन की सभी सीटें फुल हो गईं और ट्रेन “हाउसफुल” हो गई।

टिकट बुकिंग को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह

प्रधानमंत्री द्वारा 17 जनवरी 2026 को उद्घाटन के बाद, 19 जनवरी की सुबह 8 बजे जैसे ही टिकट बुकिंग विंडो खुली, यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पीआरएस और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टिकट 24 घंटे से भी कम समय में सभी श्रेणियों में पूरी तरह बिक गए। यह तेज बुकिंग यात्रियों के भरोसे और आधुनिक रेल सेवाओं के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 22 जनवरी 2026 से कामाख्या और 23 जनवरी 2026 से हावड़ा से अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी। अत्याधुनिक स्लीपर कोच, बेहतर सुरक्षा, आरामदायक सुविधाएं और विश्वस्तरीय ओवरनाइट यात्रा अनुभव के साथ यह ट्रेन गति और सुविधा का नया मानक स्थापित करने जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा शुरू की गई यह प्रीमियम सेवा पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगी। टिकटों का कुछ ही घंटों में पूरी तरह बिक जाना इस बात का प्रमाण है कि यात्री अब तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

भावना किशोर
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article