देश

'दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी अच्छे नहीं, दो दिन पहले ही...' जयशंकर ने बिना नाम लिए PAK को लगाई लताड़; बांग्लादेश का भी किया जिक्र

आईटी मद्रास में छात्रों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि आपके पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं। दुर्भाग्य से हमारे हैं। जब आपके पड़ोसी बुरे हों, तो पश्चिम में स्थित पड़ोसी को ही देख लीजिए।

jaishankar news

आतंकवाद को लेकर जयशंकर ने पाकिस्तान को लगाई लताड़।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। इस बार उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश हमार देश के पास एक 'बुरा पड़ोसी' है। वहीं, जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को चेतावनी भी दे डाली।

उन्होंने आईआईटी मद्रास में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा।

जयशंकर ने कहा,"आपके पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं। दुर्भाग्य से हमारे हैं। जब आपके पड़ोसी बुरे हों, तो पश्चिम में स्थित पड़ोसी को ही देख लीजिए। अगर कोई देश जानबूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखने का फैसला करता है, तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है। हम उस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हम उस अधिकार का प्रयोग कैसे करते हैं, यह हम पर निर्भर है।

हमें क्या करें, कोई हमें न बताए:जयशंकर

मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।

दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में था। जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया और अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया।

हमारे अधिकतर पड़ोसी अच्छे: जयशंकर

एस जयशंकर ने यह भी कहा है कि भारत की नेबरहुड पॉलिसी कॉमन सेंस से तय होती है। अच्छे पड़ोसियों के साथ भारत निवेश करता है, मदद करता है और शेयर करता है, चाहे वह कोविड के समय वैक्सीन हो,यूक्रेन संघर्ष के दौरान दी गई ईंधन और खाने-पीने की सहायता हो या फिर श्रीलंका को उसके वित्तीय संकट के समय दी गई 4 बिलियन डॉलर की सहायता हो।

उन्होंने कहा कि मैं दो दिन पहले ही बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने गया था। लेकिन व्यापक रूप से, पड़ोस के प्रति हमारा दृष्टिकोण व्यावहारिक है। अच्छे पड़ोसियों के साथ, भारत निवेश करता है, मदद करता है और साझा करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Piyush Kumar
Piyush Kumar author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article