राबड़ी देवी। फोटो- एएनआई।
Rouse Avenue Court: आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामला और लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ट्रांसफर एप्लीकेशन पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अदालत ने सीबीआई को राबड़ी देवी के एप्लीकेशन पर जवाब दाखिल करने निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि वह इस मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को करेगी।
गौरतलब है कि राबड़ी देवी अपने पति लालू प्रसाद यादव,बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के साथ दोनों मामलों में ट्रायल का सामना कर रही हैं। उन्होंने इन दोनों मामलों को दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की मांग की है। वर्तंमान में यह मामला प्रॉसिक्यूशन एविडेंस के स्टेज पर है। वहीं, अदालत में उनका पक्ष रख रहे सीनियर वकील ने कहा कि वे ईडी केस के ट्रांसफर के लिए अलग से पिटीशन फाइल करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।