राहुल को रायबरेली में मिला दादा फिरोज गांधी का खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस, तुरंत मां को किया वॉट्सऐप
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Jan 20, 2026, 06:34 PM IST
राहुल को जब मंच पर लाइसेंस प्रस्तुत किया गया तो उन्होंने ध्यानपूर्वक इसे देखा और तुरंत उसकी एक तस्वीर अपनी मां, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की।
रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी (फाइल फोोटो)
Rahul Receives Feroze Gandhis Lost Driving Licence: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान अपने दादा फिरोज गांधी का लंबे समय से खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस हासिल हुआ। एक स्थानीय परिवार द्वारा दशकों तक संभाल कर रखे गए इस लाइसेंस को रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल को उनके लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन सौंपा।
रायबरेली में एक कार्यक्रम में मिला था
सिंह ने बताया, कई साल पहले रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मेरे ससुर को यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। उन्होंने इसे सुरक्षित रखा और उनके निधन के बाद मेरी सास ने इसे संभाल कर रखा। जब हमें पता चला कि राहुल गांधी रायबरेली आ रहे हैं, तो हमने इसे उन्हें सौंपना अपना कर्तव्य समझा।
सिंह ने कहा कि परिवार इस दस्तावेज को एक अमानत मानता है जिसे गांधी परिवार को जल्द से जल्द लौटाना जरूरी है। राहुल को जब मंच पर लाइसेंस प्रस्तुत किया गया तो उन्होंने ध्यानपूर्वक इसे देखा और तुरंत उसकी एक तस्वीर अपनी मां, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ वॉट्सएप के माध्यम से साझा की।
दिसंबर 1912 में जन्मे फिरोज गांधी ने 1952 के पहले आम चुनाव में रायबरेली से चुनाव जीता था। उनका निधन 7 सितंबर 1960 को हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।