देश

भोजशाला में आज वसंत पंचमी की पूजा और नमाज, परिसर में लाया गया मां वाग्देवी का तैल चित्र, हवन में जुटे श्रद्धालु, Video

हिंदू समुदाय ने रात से ही तैयारी करनी शुरू कर दी। तैल चित्र को अंदर स्थापित करके दिन भर पूजा होगी। अखंड पूजन, महाआरती, धर्मसभा और शोभा यात्रा का आयोजन आज दिन भर में किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया को भोजशाला के बाहर ही रखा गया है।

Bhojshala

भोजशाला परिसर में शुक्रवार को पूजा और नमाज। तस्वीर-IANS/टाइम्स नाउ नवभारत

Bhojshala Pooja: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर में शुक्रवार को वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार परिसर में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूजा होगी जबकि नमाज दिन के एक बजे से तीन बजे तक पढ़ी जाएगी। दोनों समुदाय अलग-अलग रास्ते से परिसर में दाखिल होंगे। वसंत पंचमी की पूजा की तैयारी हिंदू समुदाय ने गुरुवार रात से ही शुरू कर दी थी। मां वाग्देवी के चित्र को भोजशाला के अंदर ले जाया गया।

गुरुवार रात से ही तैयारी शुरू कर दी

इसके लिए हिंदू समुदाय ने रात से ही तैयारी करनी शुरू कर दी। तैल चित्र को अंदर स्थापित करके दिन भर पूजा होगी। अखंड पूजन, महाआरती, धर्मसभा और शोभा यात्रा का आयोजन आज दिन भर में किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया को भोजशाला के बाहर ही रखा गया है। जानकारी के मुताबिक सीमित संख्या में 1 से 3 बजे के बीच परिसर में एक निश्चित स्थान पर नमाज भी पढ़ी जाएगी। प्रशासन ने ये स्पष्ट किया है कि अखंड पूजा भी होगी और नमाज भी निर्बाध पढ़ी जाएगी।

पूजा के लिए सुबह से ही जुटने लगे श्रद्धालु

बसंत पंचमी के उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यहां ‌सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग जत्थों में लोग प्रभात फेरी निकालते हुए भोजशाला के प्रांगण में प्रवेश कर रहे हैं। महिला, पुरुष के साथ साथ छोटे-छोटे बच्चे भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।

दोनों पक्षों से सद्भाव बनाए रखने की अपील

शीर्ष अदालत ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि भोजशाला परिसर में एक तरफ हवन कुंड रहे और दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष अपनी नमाज पढ़े। नमाज पढ़ने का वक्त 1 बजे से 3 बजे तक रहेगा जबकि बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों से आपसी सद्भाव, सहिष्णुता के साथ प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने के लिए भी कहा है। SC ने भोजशाला परिसर के मूल विवाद को लेकर HC की डिवीजन बेंच को दो हफ्ते में सुनवाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा-'हम HC से आग्रह करते हैं कि वह ASI की सीलबंद रिपोर्ट को ओपन कोर्ट में खोले।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

मकरंद काले
मकरंद काले author

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist ह... और देखें

End of Article