देश

Vande Bharat Sleeper: पीएम मोदी 17 जनवरी को मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

First Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक कोच, आरामदायक स्लीपर बर्थ, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

First Vande Bharat Sleeper Train

PM Modi देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

First Vande Bharat Sleeper Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ऐतिहासिक पल भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पूरी तरह वातानुकूलित यह स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की यात्राओं को पहले से ज्यादा आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:45 बजे मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे प्लेटफॉर्म पर खड़ी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण करेंगे और ट्रेन के अंदर यात्रियों, बच्चों और रेलकर्मियों से बातचीत करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मालदा से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही गुवाहाटी (कामाख्या) से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक कोच, आरामदायक स्लीपर बर्थ, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। माना जा रहा है कि यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा का नया विकल्प बनेगी।

यह प्रीमियम ट्रेन यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी

यह प्रीमियम ट्रेन यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी, जिसमें AC1, AC2, AC3 की सुविधा और बेहतर सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के साथ ही मालदा और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती मिलेगी। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ भारतीय रेल के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साथ ही, वे कई अन्य रेल और सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे इस क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

भावना किशोर
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article