देश

बिहार के CM पद की नीतीश कुमार ने लीं 10वीं बार शपथ, गांधी मैदान में PM मोदी, शाह, नड्डा रहे मौजूद, कैबिनेट में ये चेहरे शामिल

भाजपा नेता सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी बड़े नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।

Nitish Kumar

पटना के गांधी मैदान में बिहार सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार।

Nitish Kuma takes oath as Bihar CM: बिहार में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को सीएम पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के अलावा उनके कैबिनेट में शामिल चेहरों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। भाजपा नेता सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी बड़े नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। मंत्रपरिषद में 26 चेहरों को शामिल किया गया है।

नीतीश कैबिनेट में ये चेहरे शामिल

सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)

विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम)

विजय कुमार चौधरी

बीजेंद्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडे

दिलीप कुमार जायसाल

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

मदन सहनी

नितिन नवीन

रामकृपाल यादव

संतोष कुमार सुमन

सुनील कुमार

मो. जमा खान

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार कौशल

श्रेयसी सिंह

संजय कुमार

संजय कुमार सिंह

दीपक प्रकाश

पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश

कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार आठ दिनों के भीतर गिर गई थी। उनका दूसरा कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और उसके बाद से 2014 तक वे लगातार राज्य की कमान संभालते रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन कुछ समय बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार ने आखिरी बार जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उन्होंने और उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी की थी।

NDA के ये नेता, सीएम रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, मेघालय के सी. के. संगमा, ओडिशा के मोहन चरण मांझी, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, गोवा के प्रमोद सावंत, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, असम के हिमंत विश्व शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, त्रिपुरा के माणिक साहा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का वृद्धि इंजन बनेगा।’

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य की सूची में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे।’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव Author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article