बिहार में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हुआ।(फोटो सोर्स: PTI)
नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बीजेपी नेता रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री बनाया गया है। बता दें कि 20 साल में पहली बार नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय खुद के पास नहीं रखा है।
1. सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)- गृह मंत्री
2. विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम)- भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
3. विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन, भवन मंत्री
4. दिलीप जायसवाल- उद्योग मंत्री
5. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
6. अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य मंत्री
7. विजेंद्र यादव- वित्त विभाग, वाणिज्य विभाग, ऊर्जा मंत्री
8. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
9. लेशी सिंह- खाद्य उपभोक्ता मंत्री
10. नितिन नवीन- पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
11. मदन सहनी- समाज कल्याण मंत्री
12. संतोष सुमन- लघु जल संसाधन मंत्री
13. सुनील कुमार- शिक्षा मंत्री
14. रामकृपाल यादव- कृषि मंत्री
15. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
16. संजय टाइगर- श्रम संसाधन विभाग
17. अरुण शंकर प्रसाद- पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
18. रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग
19 सुरेन्द्र मेहता- पशु एवं मतस्य विभाग
20. नारायण प्रसाद- आपदा प्रबंधन विभाग
21. लखेन्द्र पासवान- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
21. श्रेयसी सिंह- सूचना प्रौद्योगिकी, खेल मंत्री
23. संजय सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
24. दीपक प्रकाश- पंचायती राज मंत्री
25. प्रमोद कुमार- चंद्रवंशी सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
26. संजय पासवान- गन्ना उद्योग विभाग
मंत्रालयों के बंटवारे में वरिष्ठ मंत्रियों के अनुभव और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है. कई मंत्रालय पुराने चेहरों के पास ही रखा गया है। मंत्रियों के बंटवारे के बाद बीजेपी ने बिहार के सभी नवनियुक्त माननीय मंत्रीगण को विभाग आवंटित होने की बधाई दी।
बता दें कि गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। दीपक प्रकाश न तो विधायक हैं और न ही बिहार विधान परिषद के सदस्य. लेकिन उन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरएलएम से एकमात्र मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।
बीजेपी के 14 और जेडीयू कोटे के 8 मंत्री शामिल हैं. 26 नए मंत्रियों में एक मुस्लिम, 3 महिलाएं शामिल हैं।
जेडीयू के इन नेताओं ने ली शपथ
संजय कुमार (पासवान)
संजय सिंह
संतोष कुमार सुमन
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।