LPG Commercial, Domestic GAS Crisis India: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत सहित दुनियाभर पर दिखने लगा है। तमाम देशों की तरह भारत में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने लगे हैं और उनकी राशनिंग शुरू हो गई है। भारत में भी केंद्र व राज्य सरकारों ने फैसला किया है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन के बाद ही होगी। यानी एक सिलेंडर बुक होने के बाद 25 दिन बाद ही आप दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सरकारों की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग न हो और लोग सिलेंडर का भंडारण न करने लगें। देश के कई शहरों में कल-परसों से ही गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेकर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बीच चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर आज कितने का मिल रहा है।
देश में तीन प्रमुख सरकारी कंपनियां घरों तक LPG सिलेंडर पहुंचाती हैं। इन तीन कंपनियों के नाम हैं, इंडेन गैस (इंडियन ऑयल), भारत गैस (भारत पेट्रोलियम) और एचपी गैस (हिंदुस्तान पेट्रोलियम)। देश के ज्यादातर हिस्सों में यही तीनों कंपनियां LPG सिलेंडर की सप्लाई करती हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग PNG कंपनियां घर-घर तक पाइप के जरिए गैस पहुंचाती हैं।
आपके शहर में एलपीजी गैस के दाम
देश के चार प्रमुख शहरों की बात करें तो वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई हैं। अगर आप इन शहरों में रहते हैं या इनके आसपास के शहरों में रहते हैं तो यहां जानिए आज LPG सिलेंडर के दाम कितने हैं -
इंडेन गैस की वेबसाइट पर 7 मार्च के दाम ही अपडेट हैं, जिसके अनुसार 14.2 किलो के LPG सिलेंडर के दाम दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हैं। इसी तरह भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 7 मार्च के दाम ही अपडेट हैं। भारत गैस के दाम भी सभी शहरों के लिए वही हैं, जो इंडेन गैस के हैं।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
| शहर का नाम | LPG सिलेंडर के दाम |
| दिल्ली | 913 |
| कोलकाता | 939 |
| मुंबई | 912.5 |
| चेन्नई | 928.5 |
| पुणे | 916 |
| बेंगलुरु | 915.5 |
| हैदराबाद | 965 |
| अहमदाबाद | 920 |
| देहरादून | 932 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
