देश

BJP ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर नमाज पढ़ने पर उठाए सवाल, सीएम सिद्धारमैया से की कार्रवाई की मांग

कर्नाटक भाजपा प्रवक्ता विजय प्रसाद ने उच्च सुरक्षा वाले बेंगलुरु हवाई अड्डे के अंदर नमाज पढ़ने को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही उन्होंने इस मामले पर एक्शन की मांग की है और अपने X हैंडल से फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं।

NAMAZ

BJP ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर नमाज पढ़ने पर उठाए सवाल (X)

Namaz at Bengaluru Airport: कर्नाटक भाजपा ने बेंगलुरु हवाई अड्डे परिसर में नमाज अदा किए जाने की आलोचना करते हुए सवाल उठाया है कि उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस तरह की इजाजत कैसे दी गई। पार्टी प्रवक्ता विजय प्रसाद ने मंजुरी पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे से भी स्पष्टीकरण मांगा है। प्रसाद के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर हुई।

RSS का दिया उदाहरण

उन्होंने रविवार रात ट्वीट किया, 'क्या इन लोगों ने उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा क्षेत्र में नमाज अदा करने के लिए पूर्व अनुमति ली थी? ऐसा क्यों है कि जब RSS संबंधित अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के बाद पाठ संचलन करता है तो सरकार आपत्ति जताती है, लेकिन प्रतिबंधित सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है?'

उन्होंने घटना की एक तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए पूछा, 'क्या यह इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है?'

'क्या यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं?'

इंडिया टुडे से बात करते हुए, उन्होंने सोमवार को अपनी आपत्ति दोहराई और सवाल किया कि उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस तरह की हरकत की इजाजत कैसे दी गई। उन्होंने पूछा, 'मैं मुख्यमंत्री और आईटी मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या वे इस कृत्य को मंजूरी देते हैं। इन लोगों ने उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डे के क्षेत्र में नमाज पढ़ने के लिए पूर्व अनुमति ली थी... क्या यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है? ये दोहरे मापदंड क्यों? क्या यह स्वीकार्य भी है?।'

'बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। लेकिन पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। यह कांग्रेस सरकार के दोहरे मापदंड को दर्शाता है और यह समुदाय के एक वर्ग का स्पष्ट तुष्टिकरण है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

 Nitin Arora
Nitin Arora Author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article