नई दिल्ली। झारखंड में अंतिम चरण का चुनाव 20 दिसंबर का होगा। उससे पहले राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। बरहैत इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून पर जारी बवाल की चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को खुले चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं उन्हें भारतीय संविधान और विधान में आस्था नहीं है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों से तहा कि वो उन्हें चुनौती देते हैं। अगर इन दलों में इतनी हिम्मत है तो वो खुलेआम कहें कि वो प्रत्येक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय नागरिकता प्रदान करेंगे। यही नहीं कांग्रेस और उसके समर्थक दल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि ओछी राजनीति के लिए कुछ राजनीतिक दल लोगों को भड़काने में जुटे हुए हैं।
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.