देश

'इनके दिमाग में माओ और मैकाले का प्रदूषण', इंडिया गेट पर हुए 'विवादित प्रोटेस्ट' पर BJP का विपक्ष पर जोरदार हमला

India Gate Protest Row: इंडिया गेट के पास कुछ लोगों ने वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात नक्सली हिडमा के सर्मथन में नारे लगा रहे थे। कई लोगों के हाथों में पोस्टर थे, जिसपर लिखा था हिडमा अमर रहे। ये लोग नारे लगा रहे थे तुम कितने हिडमा मारोगे, हर घर से हिडमा निकलेगा।

bjp news (1)

बीजेपी ने इंडिया गेट पर हुए विवादित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: ANI)

दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट के पास कुछ लोगों ने वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात नक्सली हिडमा के सर्मथन में नारे लगा रहे थे। कई लोगों के हाथों में पोस्टर थे, जिस पर लिखा था हिडमा अमर रहे। प्रदूषण के खिलाफ इस प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। पुलिस ने आनन-फानन में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। पुलिसे ने मिर्ची स्प्रे छोड़ने , बैरिकेड तोड़ने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला करने से इंकार

पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे से हमला करने के आरोपों से प्रदर्शनकारियों ने इंकार किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने पुलिस पर पेपर स्प्रे नहीं छोड़ा। साथ ही प्रदर्शनकारी युवकों ने यह भी कहा कि उनके समूह में कुछ लोग दाखिल हो गए थे जिन्होंने नक्सली कमांडर माडवी हिडमा का पोस्टर ले रखा था। इन्होंने हिडमा के समर्थन में नारे लगाए लेकिन इन लोगों के साथ उनका कोई लेना-देना नहीं था। हिडमा के समर्थन में नारे लगाया जाता देख इन्होंने खुद को उनसे अलग कर लिया। जबकि पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे से हमला किया।

प्रदूषण का असली मकसद छुपाया गया: सुधांशु त्रिवेदी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के पीछे असल मकसद छिपाया गया और मौके पर पहुंचते ही "असल चेहरा सामने आ गया"।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, “कुछ लोग मास्क पहनकर इंडिया गेट पहुंचे कि वे प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताने आए हैं। लेकिन जैसे ही वहां पहुंचे, मास्क उतर गए और नारेबाजी शुरू हो गई। वह भी एक मारे गए नक्सल कमांडर के समर्थन में।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन असल में राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा था।

विपक्ष के दिमाग में मार्क्स और माओ का जहर: बीजेपी

सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विपक्ष "मुस्लिम लीग-माओवादी" प्रवृत्तियों की ओर झुक गया है। उन्होंने कहा कि हवा में जितना प्रदूषण नहीं है, उससे ज्यादा मार्क्स और माओ का प्रदूषण इनके ( प्रदर्शनकारियों) के दिमाग में है। साथ ही विपक्ष चरमपंथी तत्वों की मदद से सत्ता पाने का सपना देखते हैं, जो और भी खतरनाक है।”

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

Piyush Kumar
Piyush Kumar Author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article