देश

पहली बार कैंटोनमेंट के बाहर होगी आर्मी डे परेड, भैरव बटालियन-ड्रोन दिखाएंगे 'नए भारत की नई ताकत'

सेना दिवस परेड को लेकर मंगलवार को महल रोड (जगतपुरा) पर आखिरी ‘फुल ड्रेस’ अभ्यास हुआ। हेलिकॉप्टर फ्लाई पास्ट के साथ इसकी शुरुआत हुई। अभ्यास देखने के लिए सुबह आठ बजे ही आमजन पहुंच गए जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स और युवा शामिल थे।

army day

जयपुर में 15 जनवरी को होगी परेड। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Army Day Parade : सेना दिवस पर आर्मी डे परेड पहली बार दिल्ली कैंटोनमेंट इलाके से बाहर होने जा रहा है। यह परेड इस बार गुरुवार को जयपुर में आयोजित हो रहा है। जगतपुरा के महल रोड पर होने वाली इस परेड में सेना की परंपरागत एवं आधुनिक ताकत नजर आएगी। परेड में सेना के तरह-तरह के हथियार, वाहन, ड्रोन एवं रक्षा प्रणालियां नजर आएंगी। पहली बार भैरव बटालियन इस परेड की शोभा बढ़ाएगी। इस बटालियन को वैश्विक संघर्षों एवं ऑपरेशन सिंदूर में हुए अनुभवों को देखते हुए तैयार किया गया है।

मंगलवार को आखिरी ‘फुल ड्रेस’ अभ्यास हुआ

सेना दिवस परेड को लेकर मंगलवार को महल रोड (जगतपुरा) पर आखिरी ‘फुल ड्रेस’ अभ्यास हुआ। हेलिकॉप्टर फ्लाई पास्ट के साथ इसकी शुरुआत हुई। अभ्यास देखने के लिए सुबह आठ बजे ही आमजन पहुंच गए जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स और युवा शामिल थे। परेड के दौरान भारतीय सेना के ‘टॉरनेडो’ दल के जवानों ने मोटरसाइकलों पर करतब दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सात मोटरसाइकिल पर सवार 32 जवानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर हैरतअंगेज करतब दिखाए।

ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित झांकी प्रस्तुत

इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस झांकी में सेना के साहस, रणनीति और जमीनी कार्रवाई को दर्शाया गया। झांकी के जरिए यह दर्शाया गया कि किस तरह सेना चुनौतीपूर्ण हालात में भी सटीक योजना और तालमेल के साथ मिशन को अंजाम देती है।

सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम

सुरक्षा कारणों से दर्शकों को किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस या संदिग्ध वस्तुएं साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी दर्शकों को सुबह 8 बजे तक अपनी निर्धारित सीट या स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 8:30 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से बैठने की व्यवस्था से जुड़े सभी ब्लॉकों की सूची, उनके नक्शे, ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों की जानकारी, पार्किंग स्थल और पहुंच मार्गों का विवरण पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। किसी भी असुविधा की स्थिति में दर्शक संबंधित प्रभारी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article