देश

दिल्ली: BJP नेता रविशंकर प्रसाद के आवास पर कैसे लगी आग? मौके पर जांच टीम ने क्या पाया, जानें

Ravi Shankar Prasad House Fire: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विशंकर प्रसाद जब आग लगी तो तब उस जगह नहीं थे। उन्होंने कहा कि वे और ना तो उनका परिवार वहां मौजूद था।

FIRE (9)

BJP नेता रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में लगी आग

Delhi Fire News: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब दिन में उनके नई दिल्ली वाले घर में आग लगी, तो वह और उनका परिवार वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी, जिससे घर का कुछ सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पटना में हैं और सभी की चिंता के लिए धन्यवाद दिया।

क्या बोले सांसद प्रसाद?

X पर एक पोस्ट में प्रसाद ने कहा, 'आज मेरे दिल्ली वाले घर के एक बाहरी कमरे में आग लग गई, शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से, जिससे घर के कुछ सामान को नुकसान हुआ है। मैं, मेरी पत्नी और मेरा बेटा पटना में हैं।'

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, 'आज सुबह, फायर ब्रिगेड ने तुरंत काम किया और आग बुझा दी, और बाकी जांच चल रही है। हम सब सुरक्षित हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में प्रसाद के घर में सुबह करीब 8:00 बजे घर के एक बेडरूम में आग लग गई।

कैसे लगी आग?

प्रसाद के आवास पर आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.05 बजे मिली। DFS अधिकारी ने बताया कि आग घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में लगी थी। तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और आग को सुबह 8.35 बजे तक बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी। बता दें कि लोकसभा में पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रवि शंकर प्रसाद 2016 से 2019 और 2019 से 2021 तक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article