पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ की आपदा के दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने इसका जमकर फायदा उठाया था। दरअसल बाढ़ के चलते भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई जगह से फेंसिंग टूट गई थी । फेंसिंग टूट जाने से यहां पर बीएसएफ के द्वारा निगरानी करना मुश्किल हो गया था, इसका फायदा उठाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने बड़ी मात्रा में हथियार और ड्रग्स सीमा पार से पंजाब में भेजे थे। बीएसएफ के एडीजी सतीश खंडारे ने माना कि बाढ़ के दौरान कई जगह फेंसिंग टूट गई थी और राष्ट्र विरोधी तत्वों न इसका फायदा उठाकर हथियार और ड्रग्स बॉर्डर पार से भेजे थे। पंजाब पुलिस के साथ मिलकर हमने ऑपरेशन भी चलाया था और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान 1 तिहाई फेंसिंग पंजाब बॉर्डर पर टूट गई थी । बॉर्डर पर वाटर लॉगिंग थी फेंसिंग पानी में डूब गई थी इसलिए इसका फायदा पाकिस्तान की तरफ से उठाने की कोशिश की।
सतीश खंडारे ने बताया कि फिलहाल बॉर्डर पर ड्रोन बीएसएफ के लिए बड़ी चुनौती हैं। 2019 में पहला डॉन बॉर्डर पर देखा गया था लेकिन बीते 5 सालों में ड्रोन का पैटर्न काफी बदल गया है ज्यादा मात्रा में आ रहे हैं लेकिन इनका आकार छोटा हो गया है। 5 साल से ड्रोन का सिलसिला शुरू हुआ है पहले ड्रोन बड़े होते थे लेकिन अब ड्रोन का साइज छोटा हो गया है एक ड्रोन में 500 ग्राम का पैकेट या एक गन लेकर आते हैं लेकिन ऐसा नहीं कि बड़े ड्रोन आने बंद ही गए हैं बड़े ड्रोन भी आ रहे हैं लेकिन उनकी संख्या कम है। इस साल हमने कुल 278 ड्रोन पाकिस्तान बॉर्डर पर मार गिराए हैं।
सतीश खंडारे ने बताया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विपरीत परिस्थितियों में बीएसएफ ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था। हमने दुश्मन के सर्विलांस सिस्टम को तबाह किया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। पाकिस्तान की तरफ बड़ी संख्या में बड़ी कैजुअल्टी हुई थी। इस बहादुरी के लिए बीएसएफ को 2 वीर चक्र और 6 गैलंट्री अवार्ड मिले हैं। 53 पाकिस्तानी घुसपैठियों को हमने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राष्ट्रविरोधी वारदातों को रोकने के लिए बॉर्डर पर नई टेक्नोलॉजी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बीएसएफ तमाम नई तकनीक के माध्यम से इस चुनौती से निपट रही है। पाकिस्तान बॉर्डर पर एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। बॉर्डर पर हर BOP को सड़क से कनेक्ट किया जा रहा है पंजाब समेत पूरे वेस्टर्न बॉर्डर पर यह प्रयास किया जा रहा है । पुरानी फैंसिंग को भी हम बदल रहे हैं। जम्मू और पंजाब में बॉर्डर में हर प्रकार की उपलब्ध तकनीक का इस्तेमाल एक साथ किया जा रहा है इसमें एंटी टनल तकनीक,नाइट विजन कैमरा,EOTS डिप्लॉय किया जा रहा है इसे कैमरे को रेडार से जोड़ा जा रहा है। बॉर्डर पर रीवर गैप को कनेक्ट किया जा रहा है घुसपैठ को रोकने के लिए एंटी टनल ड्रिल लगातार की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।