LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

आज की ताजा खबर, 4 December, 2022: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद विदेशी हथियार बरामद

आज की ताजा खबर 4 December 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में परास्नातक के एक छात्र को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

taza khabar, breaking news, latest news, india news, hindi news
तस्वीर साभार:  Times Now
आज की ताजा खबर, 4 December, 2022: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

आज की ताजा खबर 4 December 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौसेना दिवस पर नौसेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नौसेना ने दृढ़तापूर्वक देश की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस बीच, आंध्र प्रदेश सरकार ने विजयवाड़ा में एक अभिनंदन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। वहीं, दिल्ली में निगम चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। चुनाव में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन अगले साल फरवरी महीने में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

Dec 04, 2022  |  11:56 PM (IST)
‘भारत जोड़ो यात्रा' को मध्य प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिला : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के रविवार शाम को मध्य प्रदेश से पड़ोसी राज्य राजस्थान में प्रवेश करने से ठीक पहले कहा कि इस यात्रा को भाजपा शासन वाले मध्य प्रदेश में ‘सुबह की ठंड एवं गड्ढों से भरी सड़कों की परवाह किये बिना’ लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। राहुल के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने मध्य प्रदेश में अपना 12 दिवसीय मार्ग पूरा करने के बाद आगर मालवा जिले से रविवार शाम राजस्थान में प्रवेश किया। इस दौरान इस यात्रा ने प्रदेश में 380 किलोमीटर की दूरी तय की।

Dec 04, 2022  |  11:46 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में दो डीडीसी सीटों पर सोमवार को फिर होगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की दो सीटों पर सोमवार को फिर से चुनाव होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2020 में डीडीसी चुनाव हुए थे। हालांकि, दो उम्मीदवारों की योग्यता पर विवाद के कारण कुपवाड़ा के द्रुगमुल्ला और बांदीपुरा के हाजीन-ए में मतगणना रोक दी गई थी।

Dec 04, 2022  |  11:35 PM (IST)
मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि वह राज्य में ‘लव जिहाद का खेल चलने नहीं देंगे’ और जरूरत पड़ी तो लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा। उन्होंने नेहरू स्टेडियम इंदौर में क्रांति सूर्य टंट्या मामा भील बलिदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। चौहान ने कहा, ‘‘कई लोग जनजातीय समाज की बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़पने का षड्यंत्र करते हैं। मैं मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा।’’

Dec 04, 2022  |  10:35 PM (IST)
छींकते ही आ गई मौत, कैमरे में कैद ये घटना है काफी डरावनी; दोस्त बचाने की करते रहे कोशिश

मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक चलते-चलते गिरा और फिर उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले छींक आई थी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

Dec 04, 2022  |  09:36 PM (IST)
MP Accident: रतलाम में ट्रक का टायर फटा, बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदा 6 की मौत

रतलाम के सतरुंडा फोरलेन स्थित हाईवे रोड पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और कई बाइक सवारों और खड़े हुए कई लोगों पर ट्रक जा चढ़ा जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए सभी घायलों का रतलाम के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है कलेक्टर और एसपी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर

Dec 04, 2022  |  09:06 PM (IST)
छत्तीसगढ़ : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मतदान होगा। इस सीट के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी, तब से यह सीट रिक्त है।

Dec 04, 2022  |  08:53 PM (IST)
Gujarat Elections 2022:'मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ', शाही इमाम के ये कैसे बोल Video

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग से पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी (Shabbir Ahmed Siddiqui) ने गुजरात चुनाव में मुस्लिम महिलाओं का भागीदारी को लेकर विवादित बयान दिया है, सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है, इस बावत उनका एक वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

Dec 04, 2022  |  07:00 PM (IST)
Gujarat: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मां से मिले PM मोदी, पैर छुकर लिया आशीर्वाद; पी चाय

Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले पीएम मोदी (PM Modi) अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी सोमवार यानि कि पांच दिसंबर 2022 को अहमदाबाद में मतदान करेंगे, जिसके लिए वो रविवार शाम यहां पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Dec 04, 2022  |  06:36 PM (IST)
असम में अप्रैल से एचआईवी के 2269 मामले मिले

असम में अप्रैल से 2269 लोग एचआई‍वी से संक्रमित हो चुके हैं। यह बीते दो सालों में काफी ज्यादा संख्या है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। असम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (एएसएसीएस) के मुताबिक, इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच 5,57,747 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2269 लोग ‘ह्युमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस ’ यानी एचआईवी से संक्रमित पाए गए।

Dec 04, 2022  |  05:48 PM (IST)
ईरान में कट्टरपंथी सोच की हार! झुक गई सरकार; अब हिजाब न पहने पर कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस

ईरान में महिलाओं के विरोध के आगे अब सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। सरकार ने ऐलान किया है कि हिजाब पहनना अब मर्जी पर निर्भर करेगा। मतलब मर्जी है तो पहनिए, नहीं मर्जी है तो मत पहनिए। पुलिस अब कार्रवाई नहीं करेगी। ईरान में महिआएं इसी को लेकर पिछले तीन महीने से प्रदर्शन कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर

Dec 04, 2022  |  05:12 PM (IST)
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद विदेशी हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पिछले महीने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद वहां से सुरक्षाबलों ने अमेरिका में निर्मित एक हथियार बरामद किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर को मीर्तुर थानाक्षेत्र के पोमरा वन में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया था और मुठभेड़ स्थल से कम से कम चार हथियार बरामद किये गये थे, जिनमें अमेरिका में निर्मित एक एम1 कारबाइन भी शामिल है।

Dec 04, 2022  |  04:48 PM (IST)
मप्र : दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो घायल

 मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मेनगांव पुलिस थाना इलाके में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Dec 04, 2022  |  04:07 PM (IST)
मोदी पर मैक्रों को यकीनः तारीफ कर बोले- शांति और स्थाई विश्व बनाने को PM हमें साथ लाएंगे

देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता नरेंद्र मोदी पर न केवल देश की जनता बल्कि विदेश के सियासतदार भी भरोसा करते हैं। इस बात की बानगी रविवार (चार सितंबर, 2022) को तब देखने को मिली जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने एक ट्वीट के जरिए पीएम मोदी की तारीफ को और सार्वजनिक तौर पर बताया कि उन्हें हिंदुस्तानी पीएम पर यकीन है कि वह शांति प्रिय विश्व बनाने की ओर सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Dec 04, 2022  |  03:46 PM (IST)
शाकिब को पांच विकेट, भारत 186 रन पर सिमटा

शाकिब अल हसन (36 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से बांग्लादेश ने लोकेश राहुल (73) के जुझारू अर्धशतक के बावजूद भारत को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां 186 रन पर ढेर कर दिया।राहुल ने 70 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली लेकिन भारत के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (27) और श्रेयस अय्यर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

Dec 04, 2022  |  02:43 PM (IST)
सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच अपने हाथ में ली

हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र लीक होने के लगभग सात महीने बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य पुलिस के विशेष जांच दल से जांच अपने हाथ में ले ली है। राज्य पुलिस के सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने 30 नवंबर को दो प्राथमिकी दर्ज की हैं और हिमाचल प्रदेश पुलिस से दस्तावेज मांगे हैं, जो एक या दो दिन के अंदर जांच एजेंसी को सौंपे जाने की संभावना है। प्रश्न पत्र लीक होने का पता पांच मई को चला था और अगले दिन परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सात मई को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। विपक्षी दलों के दबाव के बीच राज्य सरकार ने 18 मई को सीबीआई जांच के लिए अपनी सहमति दे दी थी। राज्य की पुलिस ने प्रश्न पत्र लीक मामले में गग्गल (कांगड़ा), अर्की (सोलन) और भरारी (शिमला) के सीआईडी ​​थाने में तीन मामले दर्ज किए थे।

Dec 04, 2022  |  02:33 PM (IST)
चीन में कोविड-19 से दो लोगों की मौत, पाबंदियों में ढील

चीन में रविवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, पाबंदियों को लेकर लोगों की निराशा के बीच कुछ शहरों में सावधानियों के साथ प्रतिबंधों में ढील बरती जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि शेडोंग और सिचुआन प्रांतों में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। पीड़ितों की उम्र या उनका पूर्ण टीकाकरण हुआ या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। चीन में पहली बार 2019 के अंत में वुहान शहर में वायरस का पता चला था। बीजिंग और कुछ अन्य चीनी शहरों ने प्रतिबंधों में ढील की घोषणा करते हुए कहा है कि पहली बार बिना जांच के लोग बसों और मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं।

Dec 04, 2022  |  01:22 PM (IST)
कांग्रेस का अधिवेशन अगले वर्ष फरवरी में रायपुर में होगा

कांग्रेस का अधिवेशन अगले साल फरवरी महीने में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।पार्टी सूत्रों के अनुसार, अधिवेशन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होगा। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर खरगे के निर्वाचन पर मुहर लगेगी और फिर नयी कार्य समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संचालन समिति की बैठक हुई। पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के शीर्ष निकाय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के स्थान पर इस संचालन समिति का गठन किया था।

Dec 04, 2022  |  12:59 PM (IST)
मंगलुरु और मुंबई के बीच नौ दिसंबर से चलेगी विशेष ट्रेन

कोंकण रेलवे सर्दियों में यात्रियों की अधिक भीड़ के मद्देनजर मध्य रेलवे के साथ मिलकर मुंबई और मंगलुरु के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगी। रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि ट्रेन संख्या 01453 लोकमान्य तिलक (टी)-मंगलुरु जंक्शन स्पेशल (साप्ताहिक) नौ दिसंबर से छह जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक स्टेशन से रात सवा 10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर वह मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन संख्या 01454 मंगलुरु जंक्शन-लोकमान्य तिलक स्पेशल (साप्ताहिक) 10 दिसंबर से सात जनवरी तक हरेक शनिवार को मंगलुरु जंक्शन से शाम पौने सात बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

Dec 04, 2022  |  12:47 PM (IST)
दिल्ली एमसीडी चुनाव: पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक नौ प्रतिशत मतदान

दिल्ली में निगम चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक नौ प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस चुनाव में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच तक चलेगा। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक 250 वार्ड में लगभग नौ प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी वार्ड में मतदान सुचारू रूप से जारी है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।” शुरुआती मतदाताओं में 106 वर्षीय शांति बाला शामिल रहीं, जो पुलिसकर्मियों और अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से बाड़ा हिंदू राव इलाके में डिप्टीगंज मतदान केंद्र पहुंचीं।

Dec 04, 2022  |  11:14 AM (IST)
संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही हो, ‘अक्षम' लोग नए साथियों को मौका दें: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि पार्टी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी पहले खुद की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। पार्टी की संचालन समिति की बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हैं, उन्हें नए लोगों को मौका देना चाहिए। खरगे ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पार्टी और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सबसे बड़ा हिस्सा है कि संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही हो। अगर कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, जवाबदेह होगा, लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा, तो ही हम चुनावी जीत हासिल कर देश के लोगों की सेवा कर पाएंगे।’’