देश

'बिहार में अब दिखेगा बुलडोजर राज', सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने पर महागठबंधन के इस नेता का बड़ा दावा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-मार्क्सवादी लेनिनवादी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सुपौल में चुनाव प्रचार के दौरान मारे गए भाकपा(माले) लिबरेशन के नेता विशेश्वर प्रसाद यादव की स्मृति में हाजीपुर में एक श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कानून का नहीं, बल्कि बुलडोजर का राज होगा।” भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी ‘बुलडोजर शासन’ के खिलाफ डटकर लड़ेगी।

bihar news

बिहार में अब बुलडोजर राज आ जाएगा: सीपीआई माले(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-मार्क्सवादी लेनिनवादी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘नीतीश कुमार से गृह विभाग छीन लिया है’ और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार ‘बुलडोजर राज’ की ओर बढ़ रहा है। गृह विभाग पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था, लेकिन अब इसे भाजपा के सम्राट चौधरी को दे दिया गया है।

भट्टाचार्य ने सुपौल में चुनाव प्रचार के दौरान मारे गए भाकपा(माले) लिबरेशन के नेता विशेश्वर प्रसाद यादव की स्मृति में हाजीपुर में एक श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कानून का नहीं, बल्कि बुलडोजर का राज होगा।” भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी ‘बुलडोजर शासन’ के खिलाफ डटकर लड़ेगी।

चुनाव में बूथ स्तर पर मतदाता संतुलन बिगड़ गया: दीपांकर भट्टाचार्य

उन्होंने बिहार के ‘खतरनाक दौर’ में प्रवेश करने पर जोर देते हुए दावा किया कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव ‘अभूतपूर्व अनियमितताओं’ से प्रभावित रहे। भाकपा (माले) नेता ने कहा, “मतदाता सूची से लगभग 70 लाख नाम हटाए गए और 20-25 लाख नए नाम जोड़े गए। ” उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ‘बूथ स्तर पर मतदाता संतुलन बिगड़ गया’।

भट्टाचार्य ने चुनाव-पूर्व सार्वजनिक धन के वितरण की भी आलोचना की और कहा, “चार साल तक लोगों के प्रति पूरी तरह से अनदेखी के बाद विभिन्न योजनाओं के तहत 30,000 करोड़ रुपये बांटे गए।’ उन्होंने आरोप लगाया, “पूरी चुनावी प्रक्रिया मजाक बनकर रह गई।”

भाकपा(माले) नेता ने चुनाव के बाद ‘मजदूर-विरोधी’ चार श्रम संहिताओं के लागू होने का विरोध किया और 26 नवंबर को संविधान दिवस पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।

महिला मतदाताओं को बीजेपी ने दिया धोखा: दीपांकर भट्टाचार्य

उन्होंने कहा, “नई संहिताओं के तहत काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 कर दिए गए हैं, हड़ताल लगभग असंभव हो गई हैं, काम की सुरक्षा नदारद है और फिर भी वे कहते हैं कि ये संहिताएं रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं।”

भट्टाचार्य ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को 10,000 रुपये देकर ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया और भविष्य में बढ़ते सामाजिक उत्पीड़न की चेतावनी दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

Piyush Kumar
Piyush Kumar Author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article